SIP से 1 करोड़ बनाने का सपना, हर महीने कितनी रकम डालनी होगी और कितने साल लगेंगे? कैलकुलेशन से समझें
SIP Calculation: मान लीजिए कि अगले 15 वर्षों में आपका वित्तीय लक्ष्य ₹1 करोड़ का है तो इसे हासिल करने के लिए आपको म्यूच्यूअल फंड्स में हर महीने कितने ...और पढ़ें

SIP से 1 करोड़ बनाने का सपना, हर महीने कितनी रकम डालनी होगी और कितने साल लगेंगे? कैलकुलेशन से समझें
नई दिल्ली। SIP Calculation: आज के समय में हर किसी का करोड़पति बनने का सपना होता है। बहुत से लोग ये सपना खुद का बिजनेस करके पूरा करते हैं, तो कुछ लोग बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़ी पोस्ट हासिल करके करते हैं। लेकिन एक आम इंसान को करोड़पति बनने में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।
अगर आप भी एक आम इंसान हैं और नौकरी करते है, तो आप अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा SIP के जरिए मुच्युअल फंड में निवेश करके करोड़पति (1Cr Fund Through SIP) बन सकते हैं, लेकिन कितने साल में और कितना निवेश करके? इसी बात को आज हम कैलकुलेशन के जरिए समझेंगे।
SIP के जरिए कितने साल में बन सकते हैं करोड़पति?
अगर आप SIP के जरिए करोड़पति बनना चाहते हैं तो यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कितने साल में करोड़पति बन सकते हैं। क्योंकि यह निवेश की राशि पर निर्भर करता है। कुछ लोग 15 साल तो कुछ लोग 20 साल का गोल लेकर चलते हैं।
आपके गोल के हिसाब से आपको SIP में राशि निवेश करनी पड़ेगी। अगर आप 15 साल में एक करोड़ रुपये का फंड जुटाना चाहते हैं तो आपको अलग राशि निवेश करनी पड़ेगी, लेकिन अगर आपको 20 साल में एक करोड़ रुपये का फंड जुटाना है, तो आपको अलग राशि निवेश करनी पड़ेगी।
अब यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितने साल में करोड़पति बनना चाहते हैं। हम आपको 15 साल, 20 साल और 25 साल के हिसाब से कैलकुलेशन करेंगे और बताएंगे कि आप हर महीने कितने रुपये की SIP करके एक करोड़ रुपये का फंड जुटा सकते हैं।
15 साल में करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितने की SIP करें?
15 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको हर महीने कितने रुपये की SIP करनी पड़ेगी? इसे समझने के लिए हमने म्यूचुअल फंड के Goal SIP Calculator से कैलकुलेशन की है। 15 साल में एक करोड़ रुपये (1Cr Fund in 15 Year) का फंड जुटाने के लिए आपको हर महीने ₹20,016.81 की SIP करनी होगी। आपका निवेश ₹36.03 लाख रुपये का होगा।

नोट- SIP पर मिलने वाला अधिकतम औसत रिटर्न 12% होता है। इसलिए 12 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेशन की गई है।
20 साल में करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितने की SIP करें?
20 साल में एक करोड़ रुपये (1 Cr Fund in 20 Year) का फंड जुटाने के लिए आपको हर महीने ₹10,108.61 की SIP करनी होगी। आपका निवेश ₹24.26 लाख रुपये का होगा।

25 साल में करोड़पति बनने के लिए हर महीने कितने की SIP करें?
25 साल में एक करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए आपको हर महीने ₹5,322.41 की SIP करनी होगी। आपका कुल निवेश ₹15.97 लाख रुपये का होगा।

यानी जैसे-जैसे आप साल की संख्या बढ़ाते जाएंगे आपका निवेश कम होता जाएगा। 25 साल तक लगातार निवेश करने पर आपको सबे ज्यादा फायदा है। क्योंकि 25 साल में आप कुल ₹15.97 लाख रुपये का निवेश करते हैं और आपका एक करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।