क्या होता है Index Fund, क्यों माना जाता है इन्हें सुरक्षित; आपको निवेश करना चाहिए या नहीं?
म्यूचुअल फंड की खास बात है कि आप इसके जरिए अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। ये अलग-अलग फंड आपके पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने में मदद करते हैं। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की खास बात है कि आप इसके जरिए अलग-अलग शेयर में निवेश कर सकते हैं। ये अलग-अलग शेयर आपके पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने में मदद करते हैं। इससे रिस्क भी कम हो जाता है। आज हम म्यूचुअल फंड के एक टाइप, इंडेक्स फंड के बारे में बात करेंगे। इसके साथ ही जानेंगे कि आपको इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं?
सबसे पहले शुरू करते हैं कि इंडेक्स फंड क्या होते हैं? आइए इसकी सरल परिभाषा से शुरू करते हैं।
क्या होता है Passive और Active Fund?
एक्टिव म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर एक्टिवली भागेदारी करता है। इसके साथ ही अन्य फंड्स से बीट करने की कोशिश करता है। वे अपने अनुसार होल्डिंग में समय-समय पर बदलाव कर निवेशकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने की कोशिश भी करता है। वहीं दूसरी ओर पैसिव म्यूचुअल फंड में फंड मैनेजर होल्डिंग में कोई बदलाव नहीं करता। पैसिव म्यूचुअल फंड का ही एक उदाहरण है इंडेक्स फंड।
Index Fund क्या होते हैं?
इंडेक्स फंड के जरिए आप अपने द्वारा चुनिंदा इंडेक्स में निवेश कर सकते हैं। इंडेक्स जैसे Sensex (टॉप 30 शेयर्स), Nifty 50 (टॉप 50 शेयर्स), Nifty Next 50, Nifty Bank इत्यादि। इंडेक्स फंड में उस इंडेक्स से जुड़े सभी शेयर्स शामिल होंगे। आपके पैसे उसी रेश्यो में निवेश होंगे, जिस रेश्यो में वे इंडेक्स फंड में मौजूद है।
आप इंडेक्स फंड के जरिए अपने अनुसार अलग-अलग इंडेक्स में निवेश कर सकते हैं। इसमें खास बात ये भी है आप सेंसेक्स इंडेक्स फंड में निवेश कर टॉप 30 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही आप Nifty 50 में निवेश कर टॉप 50 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं।
इंडेक्स फंड पैसिव फॉर्म में ही होते हैं। पैसिव का अर्थ है कि फंड मैनेजर इसमें होल्डिंग को चेंज नहीं करता। इसे आप इस तरीके से समझ लें कि जिस रेश्यो में सेंसेक्स और निफ्टी में शेयर्स शामिल हैं। उसी रेश्यों में आपके पैसे निवेश होंगे। एक इंडेक्स में जितना प्रॉफिट बनेगा आपका प्रॉफिट भी उतना ही होगा।
आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं?
अगर आप ये नहीं चाहते कि आपके फंड होल्डिंग में फंड मैनेजर कोई भी बदलाव करें, तो इंडेक्स फंड आपके लिए है। इसके साथ ही इंडेक्स फंड के जरिए आप मार्केट के टॉप 30 शेयर्स (सेंसेक्स) और टॉप 50 शेयर्स (निफ्टी 50) में निवेश कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।