LIC म्यूचुअल फंड की खास पहल, देश में पहली महिला केंद्रित AMC ब्रांच की शुरुआत, जानिए यहां क्या होगा खास
LIC Mutual Fund Asset Management Limited ने दिल्ली में भारत की पहली महिला-केंद्रित शाखा खोली है। इसका उद्देश्य महिलाओं को म्यूचुअल फंड निवेश में सशक्त ...और पढ़ें
-1770644513077_m.webp)
LIC म्यूचुअल फंड की खास पहल, देश में पहली महिला केंद्रित AMC ब्रांच की शुरुआत, जानिए यहां क्या होगा खास
नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की LIC म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने दिल्ली में अपनी पहली महिला-केंद्रित शाखा का शुभारंभ किया है। इस खास शुरुआत के साथ ही यह कंपनी भारत की पहली एसेट मैनेजमेंट कंपनी बन गई है, जिसने म्यूचुअल फंड्स में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से इस तरह की शुरुआत की है।
LIC म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए महिला-केंद्रित शाखा को इसलिए शुरू किया है ताकि महिलाओं की वित्तीय यात्रा को मजबूत किया जा सके। यह शाखा छात्राओं, गृहणियों, पेशेवरों, उद्यमियों से लेकर सेवानिवृत्त महिलाओं तक के लिए निवेश (इन्वेस्टमेंट) के विशेष रूप से तैयार किए गए (पर्सनलाइज्ड) मार्गदर्शन प्रदान करती है।
LIC की महिला केंद्रित साखा प्रोडक्ट की मुख्य बातों, प्रक्रियाओं (प्रोसेसेज) और निवेश की लंबी अवधि की नीतियों पर स्पष्टता विकसित करने के लिए मुख्य रूप से ध्यान दिया जाता है। इससे सारी जानकारी हासिल करने के बाद फैसले करने में मदद मिलती है।
एक डिजिटल फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में काम करने वाली यह शाखा महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप्लीकेशन और पेपरलेस ट्रांजैक्शन प्रोसेस को अपनाने में उनकी मदद करती है। इससे उनमें लंबी अवधि के लिए डिजिटल आत्मविश्वास विकसित करने में मदद मिलती है। वित्तीय साक्षरता और सहभागिता को मजबूती देने के लिए महिला केंद्रित नियमित जागरूकता और निवेश शिक्षा सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
क्या बोले एलआईसी म्यूचुअल फंड के MD
इस मौके पर एलआईसी म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रवि कुमार ने कहा, "महिला-केंद्रित शाखा का शुभारंभ एलआईसी म्यूचुअल फंड और पूरी इंडस्ट्री के लिए मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है। घरेलू और लंबी अवधि के वित्तीय फैसलों में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और इस पहल का उद्देश्य उन्हें अधिक सुलभ, सहयोगी और सहभागिता आधारित निवेश अनुभव प्रदान करना है। यह केवल एक शाखा नहीं है, बल्कि महिलाओं को वित्तीय जानकारी, सहजता और आत्मविश्वास देने वाला एक समर्पित इकोसिस्टम है। यह एक ऐसा स्थान है जहां महिलाएं बिना किसी संकोच के सवाल पूछ सकती हैं, गहराई से सीख सकती हैं और निश्चिंतता के साथ निवेश कर सकती हैं। यह नई शाखा एलआईसी म्यूचुअल फंड के 54वें एरिया ऑफिस के शुभारंभ का भी प्रतीक है।"
LIC म्यूचुअल फंड का AUM
दक्षिणी दिल्ली में 2,000 सक्रिए एमएफडी (MFDs) के साथ अनुमानित तौर पर करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये का एयूएम है और क्षेत्र में म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए वृद्धि की बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं। 31 दिसंबर, 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस क्षेत्र में एलआईसी म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 200 करोड़ रुपये का था। इसमें 175 करोड़ रुपये का इक्विटी एयूएम शामिल है। यह दिखाता है इस इलाके में विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं।
अपने मजबूत सर्विस सेक्टर बेस, औद्योगिक मौजूदगी और बढ़ती प्रति व्यक्ति आय (पर कैपिटा इनकम) के साथ दक्षिणी दिल्ली एक परिपक्व और अधिक वैल्यू वाले निवेशक बाजार का प्रतिनिधित्व करता है। स्थापित वित्तीय संस्थाओं और परामर्श नेटवर्क (एडवाइजरी नेटवर्क) की मौजूदगी से जमीनी स्तर पर जागरूकता पैदा किए बगैर टिकाऊ वृद्धि (ग्रोथ) को मजबूती देने में मदद मिलती है।
इस पहल का लक्ष्य निवेश में भागीदारी के मामले में लैंगिक अंतर को पाटते हुए महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य की अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस शाखा में मुख्य रूप से महिला स्टाफ मौजूद हैं। इससे यह शाखा सुरक्षित और सहज माहौल उपलब्ध कराता है जहां महिलाएं विश्वास के साथ वित्तीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकती हैं।
इस नई शाखा का उद्घाटन एलआईसी म्यूचुअल फंड की वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इसके साथ ही यह भारत के वित्तीय साक्षरता, डिजिटल पहुंच और लंबी अवधि में संपत्ति सृजन में भागीदारी पर विशेष ध्यान देने के व्यापक लक्ष्य से मेल खाता है। समुदाय केंद्रित वितरण मॉडल के रूप में परिकल्पित यह पहल आने वाले समय में महिलाओं पर केंद्रित शाखाओं के लिए एक रेफरेंस फ्रेमवर्क के रूप में कार्य करती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।