Loan Against Mutual Fund: पैसों की जरूरत, लेकिन नहीं तोड़ना चाहते SIP? बिना म्यूचुअल फंड बेचे ऐसे चुटकियों में मिलेगा लोन!
Mutusl Fund Investment को बेचे बिना पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए 'लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड' एक सुरक्षित विकल्प ...और पढ़ें

Loan Against Mutual Fund: पैसों की जरूरत, लेकिन नहीं तोड़ना चाहते SIP बिना म्यूचुअल फंड बेचे ऐसे चुटकियों में मिलेगा लोन!
HighLights
निवेश को तोड़े बिना पैसों की जरूरत पूरी करें।
बैंक और NBFCs से आसानी से लोन पाएं।
इक्विटी और डेट फंड पर अलग LTV सीमा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। SIP या Lumpsum में निवेश किया हुआ है, और अचानक से आपको पैसों की जरूरत है? तो घबराएं नहीं, आज आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे आप बिना इनवेस्टमेंट (Types of Investment) बेचे ही लोन ले पाएंगे। दरअसल, कई बैंक और NBFCs, Loan Against Mutual Fund की सुविधा देते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर लोन (Types of Loan) लेने का ये तरीका क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
Loan Against Mutual Fund क्या है?
लोन अगेन्सड म्यूचुअल फंड एक तरह का सिक्योर्ड लोन है। इसमें आपको अपने म्यूचुअल फंड की यूनिट को बेचने की जरूरत नहीं पड़ती है। बैंक या वित्तीय संस्थाएं उन यूनिट पर लीयन (Lien) यानी कि एक तरह का स्टे लगा देते हैं, और जब आप पूरा लोन चुका देते हैं, तो उसे हटा देते हैं। सरल भाषा में कहें तो यहां आप अपने म्यूचुअल फंड यूनिट को गिरवी रखते हैं और उसके बदले आपको लोन मिलता है।
कितना मिल सकता है लोन?
इसका कोई फिक्स अमाउंट नहीं है। यहां आपको म्यूचुअल फंड की यूनिट और किस फंड में निवेश किया है, उस हिसाब से लोन मिलता है।
मान लीजिए कि आपने किसी इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹10 लाख का निवेश किया है। तो अगर किसी बैंक की LTV (Loan to Value) सीमा 60% है तो, वो आपको ₹10 लाख के निवेश के बदले ₹6 लाख तक का लोन दे देगा।
वहीं अगर आपने किसी Debt Mutual Fund में ₹10 लाख का निवेश किया है तो इसपर 80% LTV तक की सीमा मिल सकती है। यानी कि यहां आपको 8 लाख तक का लोन बैंक या किसी वित्तीय संस्था से मिल सकता है।
कैसे करना होगा अप्लाई?
अगर आप निवेश के खिलाफ लोन लेना चाहते हैं, तो आप बैंक या NBFCs की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच में जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवाईसी करना होगा, म्यूचुअल फंड यूनिट्स के बारे में बैंक को पूरी जानकारी देनी होगी, साथ ही यूनिट्स पर लीयन लगाया जाएगा, और जब सारा प्रोसेस पूरा होगा तो आपके खाते में लोन का पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा।
म्चूयुअल फंड के जरिए लोन लेने के फायदे
- लंबे समय से चली आ रही इनवेस्टमेंट तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती
- लगातार निवेश की आदत बनी रहती है
- जरूरत के समय में पैसा जल्दी मिल जाता है
- कई मामलों में इंटरेस्ट रेट कम हो सकता है
- लोन चुकाने पर पूरे निवेश से लियन हट जाता है, जिससे आपको फायदा भी मिलता रहेगा।
ये भी पढ़ें: न अदाणी न टाटा, इन 5 कंपनियों में लगा है आपके म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा पैसा; लिस्ट मे रिलायंस का भी नाम
