सर्च करे
Home

Trending

    इस Large Cap Funds ने दिया 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न, आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 04:58 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड के बारे में आज कौन नहीं जानता। इसमें मिलने वाले आकर्षक रिटर्न को देखते हुए हर कोई इसमें निवेश करना चाहता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड आज निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। इसमें आपको न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी मिल जाता है। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। 

    हर कोई म्यूचुअल फंड में निवेश तो करना चाहता है लेकिन कर नहीं पाता। क्योंकि ये समझ नहीं आता कि कौन-से फंड में निवेश किया जाए। आज हम आपको ऐसे लार्ज कैप फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 

    इस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

    फंड के नाम 3 साल का रिटर्न (%) एक्सपेंस रेश्यो 1साल में रिटर्न (%)
    निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड 19.93 0.66 16.70
    WOC लार्ज कैप फंड 19.46 0.61 16.45
    इनवेस्को लार्ज कैप फंड 18.86 0.71 15.51
    बंधन लार्ज कैप फंड 18.68 0.87 17.12
    ICICI प्रू लार्ज कैप फंड 18.49 0.85 14.45

    जैसे की हम ऊपर दी गई टेबल से ही समझ सकते हैं कि निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 3 साल में 19.93 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके साथ ही एक साल में इस फंड ने 16.70 फीसदी का रिटर्न दिया।

    निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड

    शेयर्स होल्डिंग (%)
    HDFC बैंक 9.19%
    ICICI बैंक 6.40%
    रिलायंस इंडस्ट्री 5.44%
    एक्सिस बैंक 4.27%
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.10%

     

    NAV ₹105.26
    AUM ₹4,92,878.99 करोड़


    WOC लार्ज कैप फंड

    WOC लार्ज कैप फंड होल्डिंग
    ICICI बैंक 9.67%
    HDFC बैंक 9.23%
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.13%
    महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.70%
    कोटक महिंद्रा बैंक 3.48%


    NAV 16.12 रुपये
    टोटल AUM 32,054.20 करोड़

    इनवेस्को लार्ज कैप फंड

    ICICI बैंक 7.88%
    HDFC बैंक 7.72%
    इंफोसिस लिमिटेड 5.73%


    NAV 85 रुपये
    AUM 1666.05 करोड़

    बंधन लार्ज कैप फंड

    HDFC बैंक 9.06%
    ICICI बैंक 7.28%
    रिलायंस इंडस्ट्री 6.09%
    इंफोसिस 5.08%

    NAV- 31 रुपये AUM-₹1979.87करोड़ 


    ICICI प्रू लार्ज कैप फंड

    HDFC बैंक 9.68%
    ICICI बैंक 8.38%
    रिलायंस इंडस्ट्री 6.46%
    एक्सिस बैंक 4.61%

    NAV- 126 रुपये AUM-78,645.56 करोड़

     

    Large Cap Fund क्या होते हैं?

    म्यूचुअल फंड का ही एक टाइप लार्ज कैप फंड होता है। ये फंड आपके पैसों का बड़ा हिस्सा लार्ज कैप कंपनियों में लगाती है। इन लार्ज कैप कंपनी में 100 सबसे बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं। इनमें कंपनियां मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर शामिल की जाती है। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)