सर्च करे
Home

Trending

    इस Mutual Fund ने तो कर दिया मालामाल, एक महीने में 15%, साल में 77% तीन साल में 3 गुना किया पैसा

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 05:23 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड में आज हर कोई पैसा लगाना चाहता है। क्योंकि इसमें आपको अन्य किसी सुरक्षित स्कीम से ज्यादा रिटर्न मिलने के चांस होते हैं। म्यूचुअल फंड में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में मिलने वाले आकर्षक रिटर्न के बारे में आज हर कोई बात कर रहा है। इसमें न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी मिल जाता है। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।  

    आज हम ऐसे फंड के बारे में बात करेंगे, जिसने तीन सालों में धांसू रिटर्न दिया है। इस फंड तीन साल में पैसा तीन गुना कर दिया है। इसके साथ ही अगर एक महीने की बात करें तो इसने 15 फीसदी तक रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में इस फंड ने 77 फीसदी तक रिटर्न दिया। कुल मिलाकर जिस भी निवेशक ने इसमें पैसा लगाया वे आज मालामाल बन चुके हैं। आइए अब इस फंड का नाम भी जान लेते हैं। 

    कौन-सा है ये फंड?

    इस फंड का नाम निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड (Nippon India Taiwan Equity Fund) है। आइए अब इसकी होल्डिंग पर भी बात करते हैं। 

    • WinWay Technology Co. Ltd (8.75%)
    • MPI Corporation (8.60%)
    • Chroma ATE Inc. (8.01%)
    • Asia Vital Components Co. Ltd (5.93%)
    • Fositek Corp (5.53%)
    • Gold Circuit Electronics Ltd (4.90%)

    म्यूचुअल फंड क्यों है सुरक्षित?

    शेयर बाजार के नए निवेशक, म्यूचुअल फंड का चयन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें डायरेक्ट शेयर बाजार में निवेश करने की तुलना में कम जोखिम होता है। इसका कारण है कि इसमें आपका पैसा मार्केट में म्यूचुअल फंड एजेंट या मैनेजर द्वारा लगाया जाता है। इसमें इक्विटी के अलावा डेट और हाइब्रिड फंड में निवेश कर जोखिम कम किया जा सकता है। क्योंकि इसमें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है।

    म्यूचुअल फंड के तहत निवेशक एनएवी (Net Asset Value) के जरिए निवेश करता है। चलिए पहले एनएवी को ही समझते हैं

    एनएवी क्या है?

    एनएवी म्यूचुअल फंड के यूनिट को दर्शाता है। ये बताता है कि निवेशक कितने रुपये पर किसी यूनिट को खरीद या बेच सकते हैं। एनएवी के बदले हमें फंड मिलते हैं। ये फंड पहले से ही Asset Management Company द्वारा निर्धारित किए जाते हैं। ये फंड के थीम पर आधारित होते हैं। वहीं अगर निवेशक Flexi-Cap में निवेश कर रहा है, तो उसे फंड बदलने का भी मौका मिलता है।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है।  में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)