Parag Parikh Portfolio में हुआ बदलाव, भारती एयरटेल समेत इन 13 स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी, लेकिन छोड़ा ये मल्टीबैगर!
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने सितंबर में अपने पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें DLF, भारती एयरटेल और ...और पढ़ें

Parag Parikh Portfolio में हुआ बदलाव, भारती एयरटेल समेत इन स्टॉक्स में बढ़ाई हिस्सेदारी, लेकिन छोड़ा ये मल्टीबैगर
HighLights
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने सितंबर में पोर्टफोलियो में बदलाव किए।
DLF, भारती एयरटेल, इंडस टावर्स में फंड ने हिस्सेदारी बढ़ाई।
द ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी से फंड पूरी तरह बाहर निकला।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड है पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund)। हाल ही में इस फंड में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। जहां फंड ने कुछ बड़े शेयरों में निवेश किया तो वहीं कुछ फंड को पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया। आइए जानते हैं कि फंड हाउस ने क्या-क्या बदलाव किए।
कहां बढ़ाई हिस्सेदारी?
सितंबर के महीने में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड ने अपने पोर्टफोलियो में कई बड़े फेरबदल किए हैं। फंड ने डीएलएफ (DLF), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और इंडस टावर्स (Indus Towers) समेत कुल 13 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। फंड ने सबसे बड़ा निवेश रियल एस्टेट दिग्गज DLF में किया। फंड ने इसके के 3.90 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। इसके बाद कंपनी में फंड के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 5.27 करोड़ हो गई, जो कि अगस्त में सिर्फ 1.37 करोड़ थी।
वहीं टेलीकॉम सेक्टर की बात करें तो फंड हाउस ने टेलीकॉम शेयरों पर भी भरोसा जताया। सितंबर में भारती एयरटेल के 12.58 लाख नए शेयर खरीदे गए, जिससे कुल होल्डिंग 2.40 करोड़ शेयर हो गई। वहीं, इंडस टावर्स के 62.70 लाख शेयर खरीदने के बाद कुल संख्या बढ़कर 71.45 लाख शेयर पहुंच गई।
रियल एस्टेट और टेलीकॉम के अलावा फंड ने कई अन्य कंपनियों में भी अपनी पोजीशन मजबूत की है। पेट्रोनेट LNG के 69.84 लाख ज्यादा शेयर जोड़े गए। वहीं इंद्रप्रस्थ गैस के 62.66 लाख नए शेयर खरीदे गए। वहीं फंड ने महिंद्र एंड महिंद्र के भी 12.77 लाख नए शेयर खरीदे, जिससे यहां उनकी कुल होल्डिंग 1.91 करोड़ शेयर की हो गई।
किन कंपनियों से बाहर निकला फंड?
शेयर बेचने की बात करें तो फंड ने The Great Eastern Shipping Company के अपने सभी 12.73 लाख शेयर बेच दिए। सितंबर के महीने में ये इकलौती ऐसी कंपनी रही जिससे फंड ने पूरी तरह से एग्जिट ले लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस स्टॉक ने पिछले 5 सालों में अच्छा खासा रिटर्न दिया है।
इसके अलावा सितंबर में फंड ने किसी भी अन्य शेयर में अपनी होल्डिंग कम नहीं की। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईटीसी, टीसीएस, एचसीएल और कोटक महिंद्रा समते 20 कंपनियों में उनकी पुरानी होल्डिंग पहले की तरह ही है।
कितना बड़ा है फंड?
सितंबर के दौरान पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का कुल एसेट करीब ₹1.45 लाख करोड़ रहा। मालूम हो कि ये एक ओपन एंडेड फ्लेक्सी कैप इक्विटी स्कीम है, जो निवेशकों के पैसों को लार्ज, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में डायवर्सिफाइड तरीके से निवेश करती है।
डिस्क्लेमर: यहां जो म्यूचुल फंड की जानकारी दी गई है, वो निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: आधार से हट जाएगा पिता और पति का नाम! क्या है UIDAI का HoF नया नियम और एड्रेस अपडेट करने का तरीका?
