सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPFAS में Ambani vs Adani: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!

Updated: Mon, 31 Aug 2026 01:15 PM (IST)

PPFAS Portfolio Secret: पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड ने अदाणी और अंबानी की कंपनियों में अपने निवेश का खुलासा किया ...और पढ़ें

PPFAS में अंबानी vs अदाणी: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!

PPFAS में अंबानी vs अदाणी: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!

HighLights

  1. पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड का AUM ₹1.5 लाख करोड़।

  2. अंबानी की रिलायंस में अदाणी समूह से अधिक निवेश।

  3. HDFC बैंक फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पराग पारिख फंड (PPFAS) देश के सबसे बड़े फंड्स में से टॉप पर है। पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund) की बात करें तो, इस वक्त इसका AUM (Asset Under Management) लगभग ₹1.5 लाख करोड़ है। वहीं पराग पारिख AMC की कुल संपत्ति ₹1.70 लाख करोड़ है। रिटर्न की बात करें तो इस मामले में भी फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया और निवेशकों का खूब फायदा करवाया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे बड़े फंड ने देश के सबसे अमीर दिग्गजों की कंपनियों में कितना निवेश किया? आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना निवेश फंड हाउस ने अदाणी की कंपनियों में किया है, उससे कहीं ज्यादा निवेश अंबानी की एक कंपनी में किया है। तो आइए जानते हैं कि फंड ने दिग्गज कंपनियों में कितना निवेश किया है।

टॉप होल्डिंग्स में कौन-कौन?

PPFAS की टॉप होल्डिंग्स की बता करें तो इसने सबसे ज्यादा ₹11902.66 करोड़ का निवेश HDFC Bank में कर रखा है। इसके बाद टॉप 5 की लिस्ट में POWER GRID CORP.OF INDIA LTD., ITC LTD., ICICI BANK LTD. और COAL INDIA LTD.शामिल हैं। मालूम हो कि टॉप-5 में न तो अदाणी का नाम है और न ही अंबानी का। 

अंबानी की कंपनी में कितना निवेश?

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलाइंस इंडस्ट्री की बात करें तो पराग पारिख ने इस कंपनी में लगभग 786.94 करोड़ का निवेश किया है। फंड हाउस के पास इस कंपनी के कुल 6017279 शेयर हैं। मालूम हो कि ये कंपनी पूरी होल्डिंग्स में से टॉप 25 में आती है।

किस नंबर पर हैं अदाणी की कंपनियां?

अदाणी की कंपनियों की बात करें तो पराग पारिख फंड में अदाणी की कुल 10 कंपनियों में निवेश किया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये कंपनियां न तो टॉप 5 में आती है, न टॉप 10 में और न ही टॉप 50 में। आइए नीचे दी गई टेबल के जरिए समझते हैं कि इस फंड ने अदाणी की किन-किन कंपनियों में पैसा लगाया है।

कंपनी का नाम (Company) मैक्रो-इकोनॉमिक सेक्टर बाजार पूंजीकरण शेयरों की संख्या बाजार मूल्य - करोड़ रु.
ADANI PORTS & SPECIAL ECONOMIC ZONE LTD. सर्विसेज (SERVICES) लार्ज कैप 44,639 7.57
ADANI POWER LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 25,107 45.31
ADANI ENTERPRISES LTD. कमोडिटीज (COMMODITIES) लार्ज कैप 17,459 5.25
ADANI ENERGY SOLUTIONS LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 20,114 3.31
ADANI GREEN ENERGY LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 20,285 2.81
ADANI PORTS & SPECIAL ECONOMIC ZONE LTD. सर्विसेज (SERVICES) लार्ज कैप 42,901 7.77
ADANI ENTERPRISES LTD. कमोडिटीज (COMMODITIES) लार्ज कैप 16,704 5.07
ADANI POWER LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 24,080 15.39
ADANI ENERGY SOLUTIONS LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 20,152 3.01
ADANI GREEN ENERGY LTD. यूटिलिटीज (UTILITIES) लार्ज कैप 19,495 2.91

टेबल से साफ समझ आता है कि पराग पारिख ने अदाणी की कंपनियों में लगभग 100 करोड़ का निवेश ही किया है, जो इसके टॉप होल्डिंग्स से काफी कम है। वहीं सबसे ज्यादा ₹45 करोड़ का निवेश अदाणी पॉवर में किया गया है और सिर्फ ₹2.91 करोड़ का निवेश अदाणी ग्रीन एनर्जी में किया गया है।

Disclaimer: शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड के बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Loan Against Mutual Fund: पैसों की जरूरत, लेकिन नहीं तोड़ना चाहते SIP? बिना म्यूचुअल फंड बेचे ऐसे चुटकियों में मिलेगा लोन!