सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIP Calculation: हर महीने 5 हजार रुपये लगाओ, इतने साल में ₹25 लाख बनाओ; लेकिन कैसे, कैलकुलेशन से समझें

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:46 PM (IST)

    SIP Calculation: कैसे आप हर महीने ₹5,000 का निवेश कर SIP के जरिए ₹25 लाख का बड़ा फंड बना सकते हैं? कैलकुलेशन के अनुसार, 12% औसत रिटर्न पर 15 साल में य ...और पढ़ें

    SIP से कैसे बनाए लाखों का फंड?

    SIP से कैसे बनाए लाखों का फंड?

    HighLights

    1. हर महीने ₹5,000 SIP में निवेश करें।

    2. 15 साल में ₹25 लाख का फंड बनाएं।

    3. औसत 12% रिटर्न पर लक्ष्य हासिल।

    नई दिल्ली। SIP Calculation: अगर आप शेयर बाजार में सीधे निवेश नहीं करना चाहते और फिर भी आप कुछ हजार निवेश करके 20 लाख या फिर 25 लाख रुपये का बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि इस खबर में हम कैलकुलेशन बताने जा रहे हैं कि कैसे आप 5 हजार रुपये लगाकर कितने साल में 25 लाख रुपये का मोटा फंड तैयार कर सकते हैं।

    ₹5 हजार से कैसे तैयार होगा 25 लाख रुपये का फंड?

    अगर आप 25 लाख रुपये का फंड कम रिस्क के साथ तैयार करना चाहते हैं तो आपको SIP में निवेश करना चाहिए। आप 25 लाख रुपये का फंड एसआईपी के जरिए बड़े आराम से तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसमें थोड़ा लंबा विक्त लग सकता है। आइए इसी को SIP Calculation से समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर कितने साल में आप 5 हजार रुपये का निवेश करके 25 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

    कैलकुलेशन से समझें

    SIP में निवेश करने वालों को औसत 7 से 12 फीसदी का एवरेज रिटर्न मिलता है। हम अपनी कैलकुलेशन में इसे औसतन 12 फीसदी लेकर चलेंगे। 12 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से अगर आप हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 15 साल में 25 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। हमने इसकी कैलकुलेशन म्यूचुअल फंड सही डॉट कॉम के कैलकुलेटर से की है। नीचे हमने उसका स्क्रीनशॉट भी लगाया है।

    SIP Calculation1

    हर मीहने 5 हजार की 15 साल तक SIP करने पर आपके पास कुल 25.23 लाख रुपये का फंड तैयार होगा। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई कुल राशि 9 लाख रुपये होगी। यानी 14.3 लाख रुपये आपको रिटर्न के रूप में मिले।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किसानों का 48000 करोड़ रुपये का बिजली बिल माफ, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)