सर्च करे
Home

Trending

    SIP Calculation: 2 हजार रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना बनेगा फंड, देखें कैलकुलेशन

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 05:00 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें आप किस्तों में निवेश कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि 10 साल के लिए अगर आप हर महीने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर है। इसमें आप किस्तों में निवेश कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि 10 साल के लिए अगर आप हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी करते हैं तो कितना फंड बनकर तैयार होगा?

    कैलकुलेशन

    • निवेश रकम- हर महीने 2000 रुपये
    • रिटर्न- 12 फीसदी

    अगर आप 10 साल के लिए म्यूचुअल फंड में हर महीने 2000 रुपये की एसआईपी करें तो आपको 12 फीसदी के हिसाब से 4,65,000 रुपये मिल सकते हैं। इन 10 सालों में आपका मूलधन 2,40,000 रुपये रहेगा। अगर रिटर्न की बात करें तो आपको रिटर्न में 2,25,000 रुपये मिल सकते हैं। हालांकि ये पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।

    Debt Mutual Fund क्या है?

    म्यूचुअल फंड के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं, इनमें इक्विटी फंड, हाइब्रिड फंड और डेट म्यूचुअल फंड शामिल हैं। आज हम डेट म्यूचुअल फंड की बात करने वाले हैं। डेट म्यूचुअल फंड के तहत आपका पैसा गवर्नमेंट सिक्योरिटी, कॉरपोरेट बॉन्ड, कमर्शियल पेपर इत्यादि में लगाया जाता है। ये इक्विटी और हाइब्रिड म्यूचुअल फंड से ज्यादा सुरक्षित होता है। क्योंकि इसके जरिए एक तरह से आप किसी को उधार रहे हैं। इसकी मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको प्रिंसिपल अमाउंट के साथ ब्याज मिल जाता है। 

    आप निवेश करें या नहीं?

    म्यूचुअल फंड के जरिए आप कई अलग-अलग तरह के फंड में निवेश कर सकते हैं। डेट म्यूचुअल फंड में आपको निवेश करना चाहिए या नहीं। ये आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप ऐसा फंड ढूंढ रहे हैं जो आपको कुछ हद तक आपको सुरक्षित रिटर्न दे सके तो डेट म्यूचुअल फंड आपके लिए है। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)