सर्च करे
Home

Trending

    SIP Calculation: 4000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना बनेगा फंड, पढ़ें गुणा-गणित

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 05:07 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड में आज ज्यादातर लोग एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं। एसआईपी के जरिए निवेश करना इसलिए आसान है क्योंकि इसके तहत आपको किस्तों में पैसे देने हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में आज ज्यादातर लोग एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं। एसआईपी के जरिए निवेश करना इसलिए आसान है क्योंकि इसके तहत आपको किस्तों में पैसे देने होते हैं। आज हम जानेंगे कि 4000 रुपये की एसआईपी से 15 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार होगा?

    कैलकुलेशन

    निवेश रकम- हर महीने 4000 रुपये 

    निवेश रिटर्न- 12 फीसदी 

    अगर कोई व्यक्ति 15 साल के लिए हर महीने 4000 रुपये निवेश करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 20,18,000 रुपये मिलेंगे। इन 15 सालों में आपका मूलधन 7,20,000 रुपये होगा। 

    इक्विटी फंड में नहीं लगा रहे पैसा

    शेयर बाजार की खराब हालात और जारी वैश्विक चिंताओं के बीच निवेशकों का रुख सतर्क बना रहा जिससे इक्विटी फंड में निवेश घटा। इक्विटी निवेश में सुस्ती के बावजूद म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंध अधीन परिसंपत्तियां (AUM) जनवरी में बढ़कर 81.01 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो दिसंबर में 80.23 लाख करोड़ रुपये थीं।

    कुल मिलाकर, जनवरी में उद्योग में 1.56 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया जबकि दिसंबर में 66,591 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। यह सुधार विभिन्न श्रेणियों के फंड में निवेश आने से संभव हुआ।

    Equity Fund में कौन रहा सबसे आगे?

     एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में निवेश दिसंबर के 28,054 करोड़ रुपये और नवंबर के 29,911 करोड़ रुपये से घटा, हालांकि यह अक्टूबर के 24,690 करोड़ रुपये से अधिक रहा। इक्विटी योजनाओं में ‘फ्लेक्सी-कैप’ फंड सबसे आगे रहे जिनमें 7,672 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)