सर्च करे
Home

Trending

    SIP Calculation: 6000 रुपये महीने से ऐसे बनेगा 13 लाख का फंड, कितना टाइम लगेगा? ये रहा पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 09:58 AM (IST)

    SIP Calculation: म्यूचुअल फंड में आज हर कोई एसआईपी के जरिए निवेश करना पसंद करता है। क्योंकि एसआईपी के जरिए आप किस्तों में निवेश कर सकते हैं। हम जानेंग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड (Mutual Fund Investment) में आज हर कोई एसआईपी के जरिए निवेश करना पसंद करता है। क्योंकि एसआईपी के जरिए आप किस्तों में निवेश कर सकते हैं। आज हम जानेंगे कि 6000 रुपये की एसआईपी से 10 साल बाद कितना फंड बनकर तैयार हो सकता है?

    कैलकुलेशन

    • निवेश रकम- 6000 रुपये प्रति माह
    • निवेश पर औसत रिटर्न- 12 फीसदी 
    • निवेश की अवधि- 10 साल 

    अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए हर महीने 6000 रुपये की एसआईपी करता है तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 13,94,000 रुपये मिल जाएंगे। इन 10 सालों में आपका मूलधन 7,20,000 रुपये होगा। एसआईपी कैलकुलेशन के जरिेए ये तो हम समझ लेते हैं कि कब कितना निवेश किया जाए। लेकिन कौन-से फंड में पैसा लगाए इसे लेकर हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। आपकी कन्फ्यूजन दूर करने के लिए  हम आए दिन किसी एक खास फंड पर बात करेंगे। हम जानेंगे कि इंडेक्स फंड क्या होते हैं?

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड की खास बात है कि आप इसके जरिए अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। ये अलग-अलग फंड आपके पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई करने में मदद करते हैं। इससे रिस्क भी कम हो जाता है। आज हम म्यूचुअल फंड के एक टाइप, इंडेक्स फंड के बारे में बात करेंगे। इसके साथ ही जानेंगे कि आपको इसमें निवेश करना चाहिए या नहीं?

    सबसे पहले शुरू करते हैं कि इंडेक्स फंड क्या होते हैं। आइए इसकी सरल परिभाषा से शुरू करते हैं। 

    Index Fund क्या होते हैं?

    इंडेक्स फंड के आप अपने द्वारा चुनिंदा इंडेक्स में निवेश करते हैं। इंडेक्स जैसे Sensex (टॉप 30 शेयर्स), Nifty 50 (टॉप 50 शेयर्स), Nifty Next 50, Nifty Bank इत्यादि। इंडेक्स फंड में उस इंडेक्स से जुड़े सभी शेयर्स शामिल होंगे। आपके पैसे उसी रेश्यो में निवेश होंगे, जिस रेश्यो में वे इंडेक्स फंड में मौजूद है। 

    आप इंडेक्स फंड के जरिए अपने अनुसार अलग-अलग इंडेक्स में निवेश कर सकते हैं। इसमें खास बात ये भी है आप सेंसेक्स इंडेक्स फंड में निवेश कर टॉप 30 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही आप Nifty 50 में निवेश कर टॉप 50 शेयर्स में निवेश कर सकते हैं। 

    इंडेक्स फंड पैसिव फॉर्म में ही होते हैं। पैसिव का अर्थ है कि फंड मैनेजर इसमें होल्डिंग को चेंज नहीं करता। इसे आप इस तरीके से समझ लें कि जिस रेश्यो में सेंसेक्स और निफ्टी में शेयर्स शामिल हैं। उसी रेश्यों में आपके पैसे निवेश होंगे। एक इंडेक्स में जितना प्रॉफिट बनेगा आपका प्रॉफिट भी उतना ही होगा। 

    आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं?

    अगर आप ये समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन-से शेयर्स में निवेश करें, तो इंडेक्स फंड आपके लिए है। आपको यहां बाकी म्यूचुअल फंड की तरह शेयर्स नहीं चुनना पड़ेगा। इसके साथ ही इंडेक्स फंड के जरिए आप डायरेक्ट शेयर्स में न निवेश कर किसी एक इंडेक्स में पैसा लगाते हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)