सर्च करे
Home

Trending

    Mutual Fund में SIP या लमसम क्या करने में है ज्यादा फायदा, आपको क्या करना चाहिए?

    Updated: Tue, 24 Feb 2026 04:54 PM (IST)

    आर्टिकल में हमने म्यूचुअल फंड में एसआईपी और लमसम निवेश की तुलना की है। यह दोनों तरीकों को समझाता है और तुलना के लिए 10 साल के निवेश पर 12% रिटर्न के स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    म्यूचुअल फंड में आज हर कोई निवेश करना चाहता है। क्योंकि इसमें आपको कई ऐसे लाभ मिलते हैं, जो आपको किसी सुरक्षित स्कीम में नहीं मिलते। म्यूचुअल फंड में आप एसआईपी और लमसम दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या करने में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा?

    लमसम क्या होता है?

    म्यूचुअल फंड में आप लमसम तरीके से निवेश कर सकते हैं। लमसम का मतलब है कि आप किसी फंड में एकमुश्त राशि निवेश करते हैं। 

    एसआईपी क्या है?

    म्यूचुअल फंड में आप लमसम के अलावा एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के जरिए आप किसी भी फंड में किस्तों में पैसा लगा सकते हैं। एसआईपी लोग इसलिए चुनते हैं कि क्योंकि इसमें निवेश के लिए आपको ज्यादा रकम की जरूरत नहीं पड़ती। आप डेली खर्चे और इनकम से थोड़ा बहुत बचाकर फंड में निवेश कर सकते हैं। 

    अब सवाल है कि फायदा किसमें ज्यादा मिलेगा?

    SIP vs Lump Sum किसमें मिलेगा फायदा?

    म्यूचुअल फंड में आपको एसआईपी या लमसम किसमें निवेश करने में आपको ज्यादा मिलेगा, ये समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते हैं। सबसे पहले एसआईपी कैलकुलेशन से शुरू करते हैं। 

    कैलकुलेशन

    • निवेश रकम- 5000 रुपये
    •  निवेश अवधि-10 साल 
    • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी

    अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 11,20,179 रुपये मिल सकते हैं। इन 10 सालों में आपका मूलधन 6 लाख रुपये होगा। आपको केवल रिटर्न में 5,20,179 रुपये मिल सकते हैं। 

    अब जानते हैं कि सामान्य निवेश रकम से लमसम में कितना मिलेगा?

    कैलकुलेशन 

    निवेश रकम- 600000 रुपये (5000 रुपये प्रतिमाह X 12 X 10)

    निवेश अवधि- 10 साल 

    अगर कोई व्यक्ति 10 साल के लिए 6 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करता है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से कुल वैल्यू 18,63,508 रुपये मिलेगी। इन 10 सालों में निवेश रकम 6 लाख रुपये होगी। आपको केवल रिटर्न में ही 12,63,509 रुपये मिल सकते हैं। इस हिसाब से आपको लमसम करने में ही फायदा मिलेगा। 

    आपको क्या करना चाहिए?

    अगर आपके पास एकमुश्त पैसा है, तो आप लमसम ऑप्शन चुन सकते हैं। वहीं अगर इतने पैसे नहीं है तो एसआईपी बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)