Mutual Fund NFO: मात्र ₹250 से निवेश का मौका, लार्ज-मिड और स्मॉल कैप में लगाएगा पैसा; क्या है इस फंड का नाम?
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने एक नया मल्टी-कैप NFO लॉन्च किया है, जिसमें निवेशक 10 सितंबर 2026 तक ₹250 ...और पढ़ें

Mutual Fund NFO: मात्र ₹250 से निवेश का मौका, लार्ज-मिड और स्मॉल कैप में पैसा लगाएगा पैसा; क्या है इस फंड का नाम?
HighLights
द वेल्थ कंपनी ने नया मल्टी-कैप NFO लॉन्च किया।
निवेशक ₹250 से SIP या ₹1000 से लमसम कर सकते हैं।
फंड लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप में पैसा लगाएगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप सितंबर से म्यूचुअल फंड में निवेश (Investment Tips) करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका सामने है। दरअसल, मार्केट में एक नया NFO (New Fund Offer) लॉन्च हुआ है, जो 10 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फंड (Best Mutual Fund) का नाम क्या और कौन इसमें निवेश कर सकता है।
किसने लॉन्च किया नया NFO?
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड (The Wealth Company Mutual Fund) ने अपना नया मल्टी-कैप फंड (Multi Cap Mutual Fund) 10 सितंबर तक ही इसमें पैसा लगा सकते हैं। वहीं एनएफओ बंद होने के बाद इसमें लगातार खरीद-बिक्री 21 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी।
कैसे कर सकते हैं निवेश?
इस नए मल्टी-कैप फंड में आप SIP या फिर लमसम के जरिए निवेश कर सकते हैं। लमसम के लिए कम से कम निवेश राशि ₹1000 है, वहीं अगर आप हर महीने SIP करना चाहते हैं तो मात्र ₹250 से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इस फंड की एक और खास ये है कि आप इसमें मंथली, वीकली, डेली और क्वाटरली (तीन महीने में एक बार) SIP भी कर सकते हैं।
फंड कहा करेगा निवेश?
ये एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका पैसा लार्ज-कैप (Large Companies), मिड-कैप (Mid Cap Companies) और स्मॉल-कैप (Small Cap Companies) तीनों सेगमेंट में लगाया जाएगा। नियमों के अनुसार फंड का कम से कम 25-25% हिस्सा इन तीनों कैटेगरी में लगाना अनिवार्य होता है। इस फंड में तीनों श्रेणियों में 25% से 50% तक निवेश करने का दायरा रखा गया है, जिससे फंड मैनेजर को बाजार के हिसाब से सही फैसले लेने में आसानी होगी।
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: न अदाणी न टाटा, इन 5 कंपनियों में लगा है आपके म्यूचुअल फंड का सबसे ज्यादा पैसा; लिस्ट मे रिलायंस का भी नाम
