सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top 5 Mutual Funds: SIP के लिए बेस्ट हैं ये 5 म्यूचुअल फंड्स, 3 साल में दिया 23% तक का रिटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 12:56 PM (IST)

    यह लेख उन निवेशकों के लिए है जो जून से नई SIP शुरू करने की सोच रहे हैं और निवेश के लिए बेहतरीन विकल्प ढूंढ रहे हैं। इसमें 5 ऐसे म्यूचुअल फंड्स के बारे ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Top 5 Mutual Funds SIP के लिए बेस्ट हैं ये 5 म्यूचुअल फंड्स, 3 साल में दिया 23% तक का रिटर्न, यहां जानें पूरी डिटेल

    HighLights

    1. पराग पारिख फ्लेक्सी कैप ने 15.58% CAGR रिटर्न दिया।

    2. एचडीएफसी मिड कैप ने 23.21% का उच्चतम रिटर्न दिया।

    3. एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड ने 14.39% CAGR रिटर्न दिया।

    नई दिल्ली। क्या आप भी जून के महीने से नई SIP शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं? लेकिन कहां इन्वेस्ट करना है, ये नहीं समझ पा रहे। तो घबराएं नहीं, ये खबर आपके लिए है। देश के करोड़ों आम निवेशक इसी कशमकश में रहते हैं कि कहां उन्हें पैसा लगाना चाहिए, कहां से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है और कहां कम समय में उनका पैसा डबल हो सकता है। तो आज आपको ऐसे 5 म्यूचुअल फंड के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने निवेशकों को 3 सालों में 15% से भी ज्यादा का CAGR रिटर्न दिया है।

    1. पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड

    इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे चर्चित नाम पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड का आता है, जो फ्लेक्सी कैप श्रेणी में निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस फंड की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका कुल असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) लगभग 1,40,950 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। निवेशकों को इस फंड पर इतना भरोसा इसलिए है क्योंकि इसने पिछले तीन वर्षों में करीब 15.58 प्रतिशत का शानदार CAGR रिटर्न दिया है। इसके साथ ही, इस फंड का एक्सपेंस रेशियो महज 0.53% है, जो ये दर्शाता है कि कम लागत में भी बेहतर फंड मैनेजमेंट कैसे किया जाता है। फ्लेक्सी कैप होने के कारण ये फंड मैनेजर को बाजार की स्थिति के हिसाब से लार्ज, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में पैसे लगाने की पूरी आजादी देता है।

    2. एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड

    सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए एचडीएफसी बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लगभग 1,05,377 करोड़ रुपये के विशाल असेट बेस को संभालने वाले इस फंड ने उन निवेशकों को आकर्षित किया है जो इक्विटी की ग्रोथ के साथ-साथ डेट (कर्ज) बाजार की स्थिरता भी चाहते हैं। बीते तीन सालों में इस फंड ने लगभग 14.96 प्रतिशत का दमदार CAGR रिटर्न दिया, जो हाइब्रिड श्रेणी के लिहाज से बेहद आकर्षक माना जाता है। 0.74% के एक्सपेंस रेशियो के साथ चल रहा ये फंड बाजार के उतार-चढ़ाव को खुद-ब-खुद बैलेंस कर लेता है, जिससे नए निवेशकों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।

    3. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड

    एचडीएफसी फंड हाउस सिर्फ हाइब्रिड तक सीमित नहीं, बल्कि इसके फ्लेक्सी कैप फंड ने भी बाजार में अच्छा खासा नाम बना रखा है। लगभग 1,00,479 करोड़ रुपये के एयूएम के साथ एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने रिटर्न के मामले में कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। इस फंड ने पिछले तीन सालों में करीब 18.32% का बंपर CAGR रिटर्न दिया है, जो निवेशकों को इसे पसंद करने की एक और वजह देता है। मात्र 0.67 प्रतिशत के एक्सपेंस रेशियो के साथ ये फंड उन निवेशकों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो बाजार में रहते हुए अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    4. एचडीएफसी मिड कैप फंड

    जो निवेशक थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं और आक्रामक रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए एचडीएफसी मिड कैप फंड किसी वरदान से कम नहीं रहा है। मिड कैप श्रेणी के इस फंड का असेट अंडर मैनेजमेंट लगभग 85,357 करोड़ रुपये है। रिटर्न के चार्ट पर नजर डालें तो इस फंड ने बीते तीन सालों में लगभग 23.21 प्रतिशत का जबरदस्त और सबसे अधिक CAGR रिटर्न दर्ज किया है। हालांकि इसका एक्सपेंस रेशियो 0.72 प्रतिशत है, लेकिन इसके बदले में फंड ने जो धमाकेदार रिटर्न दिया है, उसने निवेशकों को निराश नहीं किया।

    5.एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड

    एसबीआई इक्विटी हाइब्रिड फंड इस लिस्ट में पांचवां ऐसा नाम है जिसने निवेशकों की झोली भरी है। एग्रेसिव हाइब्रिड कैटेगरी के इस दिग्गज फंड का एयूएम लगभग 83,353 करोड़ रुपये है। इस फंड ने अपनी मजबूत एसेट एलोकेशन रणनीति के दम पर बीते तीन सालों में करीब 14.39 प्रतिशत का CAGR रिटर्न दिया। 0.71 प्रतिशत के एक्सपेंस रेशियो के साथ काम करने वाला ये फंड उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो पूरी तरह इक्विटी का जोखिम नहीं लेना चाहते, लेकिन महंगाई को मात देने वाला एक स्थिर और सुरक्षित रिटर्न पाना चाहते हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)