सर्च करे
Home

Trending

    Top Large Cap Funds: किन लार्ज कैप फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, आपको कितने समय तक निवेश करना चाहिए? 

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 04:24 PM (IST)

    म्यूचुअल फंड के जरिए आप पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई बना सकते हैं। इसके जरिए आप अलग-अलग तरह एसेट क्लास जैसे सिक्योरिटी, बॉन्ड, शेयर्स इत्यादि में निवेश ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में आज हर कोई निवेश करना चाहता है। इसके जरिए आप अलग-अलग तरह के एसेट क्लास में निवेश कर सकते हैं। साथ ही अपने पोर्टफोलियो को बैलेंस बना सकते हैं।  आज हम म्यूचुअल फंड के ही एक टाइप लार्ज कैप फंड के बारे में बात करने वाले हैं। 

    Large Cap Fund क्या होते हैं?

    म्यूचुअल फंड का ही एक टाइप लार्ज कैप फंड होता है। ये फंड आपके पैसों का बड़ा हिस्सा लार्ज कैप कंपनियों में लगाती है। इन लार्ज कैप कंपनी में 100 सबसे बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं। इनमें कंपनियां मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर शामिल की जाती है। 

    ये कंपनी वित्तीय रूप से काफी मजबूत होते हैं। आइए अब उन लार्ज कैप फंड के बारे में बात करते हैं, जिन्होंने पिछले 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 

    फंड के नाम 3 साल का रिटर्न एक्सपेंस रेश्यो 1साल में रिटर्न
    निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड 19.93 0.66 16.70
    WOC लार्ज कैप फंड 19.46 0.61 16.45
    इनवेस्को लार्ज कैप फंड 18.86 0.71 15.51
    बंधन लार्ज कैप फंड 18.68 0.87 17.12
    ICICI प्रू लार्ज कैप फंड 18.49 0.85 14.45


    ये जरूरी नहीं है कि ये फंड आगे भी अच्छा ही रिटर्न दें। म्यूचुअल फंड चुनने से पहले आपको कई बातों को देखना चाहिए। जैसे पोर्टफोलियो होल्डिंग कैसी है, एक्सपेंस रेश्यो कैसा है और अन्य रिस्क फैक्टर कैसे हैं इत्यादि का ध्यान रखें। 

    अपने फंड के हिसाब से निवेश अवधि चुने

    म्यूचुअल फंड के तहत अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश कर सकते हैं। अलग-अलग फंड अलग-अलग अवधि पर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। क्योंकि इन सभी का स्वभाव अलग होता है। इसलिए फंड के हिसाब से निवेश अवधि का चयन करें। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आपको-

    ● 1 महीने से कम: ओवरनाइट फंड

    ● 1-3 महीने: लिक्विड फंड

    ● 3 महीने-1 वर्ष: मनी मार्केट और आर्बिट्रेज फंड

    ● 1-3 वर्ष: शॉर्ट-टर्म बॉन्ड और कॉरपोरेट बॉन्ड फंड

    ● 3 वर्ष से अधिक: इक्विटी, हाइब्रिड और डेट एक्रुअल फंड

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)