सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Mutual Fund: 3 साल में किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:09 AM (IST)

    Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जो 12-14% तक रिटर्न देते हैं। हालांकि, यह शेयर बाजार पर निर्भर करता है। निप्पॉन इंडि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Top Mutual Funds: म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी फेमस हो चुका है। इसके तहत निवेशकों को 12 से 14 फीसदी रिटर्न मिल जाता है। क्योंकि इसका रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर है, इसलिए कम या ज्यादा हो सकता है। ये इसलिए भी पॉपुलर है क्योंकि निवेशक इसमें अपनी सहूलियत के हिसाब से अलग-अलग फंड में निवेश कर सकते हैं। 

    आज हम ऐसे फंड की बात करने वाले हैं, जिसने 3 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इसके साथ ही 3 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले टॉप 5 फंड्स के बारे में भी बात करेंगे। 

    Top Mutual Funds: किस फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

    फंड रिटर्न NAV एक्सपेंस रेश्यो
    निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड 50.54% 27.16 1.04%
    IL&FS इंफ्रा डेट फंड- सिरीज 2-ए 34.30% - -
    SBI PSU फंड 32.07% 37.48 0.80%
    मोतीलाल ओसवाल BSE इनहैंस वैल्यू 30.89% 26.55 0.36%
    इन्वेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड 29.56% 75.34 0.89%

    जैसा कि आप ऊपर दी गई टेबल से देख सकते हैं कि निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस फंड ने 3 साल में 50.54 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका एनएवी 27.16 रुपये का है। वहीं इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.04 फीसदी का है।

    जब भी आप कोई फंड चुने तो केवल रिटर्न को न देखें। यह भी देखें कि उन फंड्स का एक्सपेंस रेश्यो और अन्य चार्जिस क्या-क्या है? इसके साथ ही ये जरूरी नहीं है कि जिस फंड ने अभी ज्यादा रिटर्न दिया है वह आगे भी बेहतर रिटर्न देता रहेगा। 

    (डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    "म्यूचुअल फंड से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"