सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर आई बड़ी खबर, ₹18 हजार से सीधे ₹72 हजार होगी बेसिक सैलरी?

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:52 PM (IST)

8th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग को लेकर हलचल तेज है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ...और पढ़ें

आठवें वेतन आयोग का बड़ा अपडेट फिटमेंट फैक्टर से ₹18000 से ₹72000 तक हो सकती है बेसिक सैलरी

आठवें वेतन आयोग का बड़ा अपडेट फिटमेंट फैक्टर से ₹18000 से ₹72000 तक हो सकती है बेसिक सैलरी

HighLights

  1. फिटमेंट फैक्टर से तय होगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी।

  2. न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से ₹72,000 तक बढ़ने का अनुमान।

  3. विभिन्न संगठनों ने 3.61 से 4.00 फिटमेंट फैक्टर की मांग की।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप या आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनभोगी है, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर हलचल तेज हो गई है और कर्मचारियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनका वेतन असल में कितना बढ़ने वाला है। 3 सितंबर को इस आयोग के गठन के 10 महीने पूरे होने जा रहे हैं। देशभर के तमाम कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकों और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है। फिलहाल, वेतन संशोधन, भत्ते और पेंशन के बीच जिस एक शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा है और वो है- फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)। यही वह जादुई नंबर है, जो तय करेगा कि आपकी बेसिक सैलरी और पेंशन में कितना बंपर उछाल आएगा।

क्या है फिटमेंट फैक्टर और क्यों है अहम?

आसान भाषा में समझें तो फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) है, जिससे आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई सैलरी तय की जाती है। सातवें वेतन आयोग में सरकार ने इसे 2.57 तय किया था। इसी का नतीजा था कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी सीधे 7,000 रुपए से छलांग लगाकर 18,000 रुपए हो गई थी। इससे पहले, छठे वेतन आयोग में यह फैक्टर महज 1.86 था। अब जब आठवें वेतन आयोग की बारी है, तो कर्मचारी संगठनों ने इस फैक्टर को 2.57 से कहीं ज्यादा बढ़ाने की हुंकार भर दी है।

3.61, 3.833 या 4... कितनी होगी सैलरी?

वेतन आयोग  सामने इस वक्त फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन सबसे बड़े प्रस्ताव रखे गए हैं। आइए इनका गणित समझते हैं।

3.61 फिटमेंट फैक्टर की मांग: सर्वे ऑफ इंडिया की मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन (MSA) ने सरकार से 3.61 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की है। अगर सरकार इसे मान लेती है, तो वर्तमान में जो न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपए है, वह बढ़कर सीधे करीब 65,000 रुपए (सटीक 64,980 रुपए) हो जाएगी।

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे (₹ में)
Level 1 18,000 64980
Level 2 19,900 71839
Level 3 21,700 78337
Level 4 25,500 92055
Level 5 29,200 105412
Level 6 35,400 127794
Level 7 44,900 162089
Level 8 47,600 171836
Level 9 53,100 191691
Level 10 56,100 202521
Level 11 67,700 244397
Level 12 78,800 284468
Level 13 118,500 427785
Level 13 131,100 473271
Level 14 144,200 520562
Level 15 182,200 657742
Level 16 205,400 741494
Level 17 225,000 812250
Level 18 250,000 902500

3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग: नेशनल काउंसिल-जेसीएम (NCJCM) स्टाफ साइड और भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने इससे भी आगे बढ़कर 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। अगर इस पर मुहर लगती है, तो न्यूनतम मूल वेतन 69,000 रुपए (8th pay commission salary hike) के आस-पास पहुंच जाएगा।

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे (₹ में)
Level 1 18,000 68994
Level 2 19,900 76276.7
Level 3 21,700 83176.1
Level 4 25,500 97741.5
Level 5 29,200 111923.6
Level 6 35,400 135688.2
Level 7 44,900 172101.7
Level 8 47,600 182450.8
Level 9 53,100 203532.3
Level 10 56,100 215031.3
Level 11 67,700 259494.1
Level 12 78,800 302040.4
Level 13 118,500 454210.5
Level 13 131,100 502506.3
Level 14 144,200 552718.6
Level 15 182,200 698372.6
Level 16 205,400 787298.2
Level 17 225,000 862425
Level 18 250,000 958250

4.00 फिटमेंट फैक्टर की मांग: सबसे बड़ी और आक्रामक मांग भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने की है। संघ ने 4.00 का फिटमेंट फैक्टर लागू करने को कहा है। अगर यह लागू होता है, तो कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी और न्यूनतम बेसिक सैलरी 72,000 रुपए तक पहुंच जाएगी।

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे (₹ में)
Level 1 18,000 72000
Level 2 19,900 79600
Level 3 21,700 86800
Level 4 25,500 102000
Level 5 29,200 116800
Level 6 35,400 141600
Level 7 44,900 179600
Level 8 47,600 190400
Level 9 53,100 212400
Level 10 56,100 224400
Level 11 67,700 270800
Level 12 78,800 315200
Level 13 118,500 474000
Level 13 131,100 524400
Level 14 144,200 576800
Level 15 182,200 728800
Level 16 205,400 821600
Level 17 225,000 900000
Level 18 250,000 1000000

यानी, 3.61 और 4.00 फिटमेंट फैक्टर की मांगों के बीच ही सैलरी में करीब 7,020 रुपये प्रति माह का बड़ा अंतर आ रहा है।

अभी सिर्फ अनुमान, अंतिम मुहर का इंतजार

हालांकि, आर्थिक जानकारों और विशेषज्ञों का साफ कहना है कि 65 हजार, 69 हजार और 72 हजार रुपए के ये आंकड़े फिलहाल सिर्फ कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं। इसे आठवें वेतन आयोग के तहत तय होने वाली फाइनल न्यूनतम सैलरी नहीं माना जाना चाहिए।

कर्मचारियों की जेब में असल में कितना पैसा आएगा, यह सिर्फ फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर नहीं करेगा। इसके लिए नए पे-मैट्रिक्स (Pay Matrix), महंगाई भत्ते (DA), अन्य भत्तों और आयोग की अंतिम सिफारिशों को भी कैलकुलेट किया जाएगा।

पेंशनर्स के लिए भी साबित होगी संजीवनी

इस पूरे बदलाव का सीधा फायदा देश के लाखों पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। दरअसल, पेंशन और रिटायरमेंट से जुड़े तमाम लाभ बेसिक सैलरी से ही तय होते हैं। ऐसे में अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ता है, तो पेंशनर्स के खाते में भी हर महीने मोटी रकम आएगी।

फिलहाल, गेंद आठवें वेतन आयोग के पाले में है। कर्मचारी संगठनों ने अपना दांव चल दिया है, लेकिन असल तस्वीर तभी साफ होगी जब आयोग सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। तब तक कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस उम्मीद के साथ इंतजार करना होगा कि उनके लिए वेतन वृद्धि का कौन सा पिटारा खुलता है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 10 साल का इंतजार खत्म! क्या डबल होगा सालाना इंक्रीमेंट, कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?