सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ayushman Card को लेकर जरूरी हो गए नियम; पूरा करें ये काम वरना फ्री इलाज लेने में हो सकती है दिक्कत!

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:23 AM (IST)

Ayushman card e-KYC Step by step process; आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए e-KYC कराना अनिवार्य हो गया है, अन्यथा मुफ्त ...और पढ़ें

आयुष्मान कार्ड ईकेवाईसी जरूर करें

आयुष्मान कार्ड ईकेवाईसी जरूर करें

HighLights

  1. आयुष्मान कार्ड के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है।

  2. e-KYC के बिना मुफ्त इलाज का लाभ रुक सकता है।

  3. आयुष्मान ऐप से घर बैठे आसानी से e-KYC पूरी करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है, तो उसकी जानकारी एक बार जरूर चेक कर लें। कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथी, फोटो या आधार से जुड़ी जानकारी पुरानी है, तो उसे अपडेट कराने की जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि सरकार ने Ayushman Card e-KYC जरूरी कर दी है। ऐसे में अगर आपने यह काम नहीं किया है तो आपको इस कार्ड से मिलने वाला मुफ्त इलाज का फायदा रुक सकता है। सबसे खास बात यह है कि अब आप इस काम को घर बैठे पूरा कर सकते हैं।

क्या है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY)?

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना का लाभ सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में लिया जा सकता है। ऐसे में कार्ड में दर्ज जानकारी सही होना और लाभार्थी की पहचान का सत्यापन पूरा होना जरूरी है।

घर बैठे ऐसे पूरी करें e-KYC

1. सबसे पहले अपने मोबाइल में सरकार का आधिकारिक Ayushman App डाउनलोड करें।
2. फेस ऑशेंटिकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Aadhaar FaceRD ऐप भी इंस्टॉल करें।
3. आयुष्मान ऐप खोलें और Beneficiary विकल्प चुनें।
4. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के जरिए लॉगिन करें।
5. अब अपना राज्य, योजना और जिला चुनें।
6. उपलब्ध विकल्पों के अनुसार आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर की मदद से लाभार्थी की जानकारी खोजें।
7. परिवार के सदस्यों की सूची में अपना नाम चुनें और e-KYC या Redo e-KYC विकल्प पर जाएं।
8. आधार OTP, फेस ऑथिंटिकेशन या उपलब्ध अन्य सत्यापन विकल्प से अपनी पहचान की पुष्टि करें।
9. मांगी गई जानकारी भरें। अगर लाइव फोटो मांगी जाती है, तो उसे कैप्चर करके रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

इसके बाद आपकी जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। कुछ मामलों में मंजूरी मिलने में समय लग सकता है। स्टेटस अपडेट होने पर ऐप से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

 यह भी पढ़ें: 'हम किसी से डरते नहीं', Elon Musk को Mukesh Ambani की Reliance का जवाब; कंपटीशन के लिए कर दिया चैलेंज!