सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cheapest Home Loan: कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन, चेक करें लेटेस्ट दरें

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 04:55 PM (IST)

    Cheapest Home Loan: आरबीआई की मौद्रिक समिति की बैठक 8 अप्रैल को समाप्त होगी, जिसमें रेपो रेट पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। विशेषज्ञों का अनुमान है क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कल 8 अप्रैल को आरबीआई की मौद्रिक समिति की बैठक समाप्त हो जाएगी। इस बैठक में वित्त संबंधित कई फैसले लिए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि रेपो रेट मेंकोई बदलाव करना है या नहीं। रेपो रेट का सीधा असर आपके लोन की ईएमआई पर पड़ता है। 

    कई विशेषज्ञों का मानना है कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका मतलब है कि लोन की ब्याज दरें भी सामान्य रहने वाली है। चलिए जानते हैं कि मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से कौन-सा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। 

    कहां मिल रहा है सबसे सस्ता होम लोन?

    बैंकों के नाम
    लोन अमाउंट
    ₹30 लाख 30 लाख से 75 लाख तक 75 लाख से ज्यादा
    SBI 7.25-8.70 7.25-8.70 7.25-8.70
    बैंक ऑफ़ बड़ौदा 7.20-9.00 7.20-9.00 7.20-9.25
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15-9.50 7.15-9.50 7.15-9.50
    पंजाब नेशनल बैंक 7.25-9.10 7.20-9.00 7.20-9.00
    बैंक ऑफ इंडिया 7.10-10.00 7.10-10.00 7.10-10.25
    केनरा बैंक 7.25-10.00 7.20-10.00 7.15-9.90
    UCO बैंक 7.15-9.25 7.15-9.25 7.15-9.25
    बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.10-9.90 7.10-9.90 7.10-9.90
    पंजाब एंड सिंध बैंक 7.30-10.70 7.30-10.70 7.30-10.70

    सोर्स- पैसा बाजार

    कैसे मिलेगा कम ब्याज पर लोन?

    बैंक लोन लेते वक्त क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर पर खास ध्यान देती है। अगर सिबिल स्कोर कम है तो आपको लोन मिलने में परेशानी आ सकती है। क्योंकि सिबिल स्कोर के जरिए ही बैंक तय करती है कि उधारकर्ता भविष्य में लोन चुका पाएगा या नही। अगर सिबिल स्कोर अच्छा है तो कई बैंक कम ब्याज पर भी लोन देने को तैयार हो जाते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है। 

    क्रेडिट स्कोर के अलावा इनकम पर भी बैंक खास ध्यान देती है। ये देखा जाता है कि इनकम स्थिर है या नहीं। इनकम सोर्स क्या है और व्यक्ति क्या काम करता है। उधारकर्ता की जितनी सैलरी होगी उस हिसाब से ही बैंक लोन देती है। 

    यह भी पढ़ें:-RBI MPC Meeting: आज से शुरू होगी आरबीआई की बैठक, क्या सस्ती होगी आपके Home Loan की EMI?