सर्च करे
Home

Trending

    Cibil Score अच्छा होने से क्या-क्या मिलते हैं फायदे, यहां देखें हर डिटेल

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 04:21 PM (IST)

    सिबिल स्कोर लोन प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिए बैंक उधारकर्ता की क्षमता का आकलन करते हैं। एक अच्छा सिबिल स्कोर न केवल लोन अप्रूव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिबिल स्कोर का महत्व तब समझ आता है जब आप लोन लेने जाओ। लोन लेते वक्त बैंक सिबिल स्कोर के जरिए उधारकर्ता की क्षमता को चेक करता है। एक अच्छा सिबिल स्कोर लोन में सहायता करने के अलावा भी कई फायदे देता है। आइए जानते हैं कि अच्छे सिबिल स्कोर से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 

     कितना Cibil Score है ठीक?

    सिबिल स्कोर क्रेडिट हिस्ट्री को देखते हुए दिया जाता है। ये 300 से 900 के बीच होता है। जितना ज्यादा सिबिल स्कोर होगा, उतना ही बेहतर माना जाता है। सिबिल स्कोर अच्छा होने से सिर्फ लोन में सहायता नहीं मिलती बल्कि कई और भी फायदे मिलते हैं।

    क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

    लोन अप्रूव हो जाएगा- अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो आपका लोन अप्रूव होने का ज्यादा चांस होता है। क्योंकि इन्हें बैंक लो रिस्क की नजर से देखती है। जितना ज्यादा सिबिल स्कोर होगा, उतना ही उधारकर्ता लोन देने में सक्षम होगा। 

    कम ब्याज पर लोन- क्योंकि उधारकर्ता का सिबिल स्कोर काफी अच्छा है। इसलिए बैंक ऐसे व्यक्ति को कम ब्याज पर लोन देने के लिए राजी हो जाती है। आप अच्छे सिबिल स्कोर की वजह से लोन कम ब्याज पर देने के लिए बैंक को माना सकते हैं। 

    प्रीमियम कार्ड आसानी से मिलना- क्योंकि आपका सिबिल स्कोर अच्छा है इसलिए आपको प्रीमियम क्रेडिट कार्ड आसानी से मिल जाते हैं। बैंक खुद ऐसे ग्राहकों को प्रीमियम कार्ड ऑफर करती है, जिनका सिबिल स्कोर अच्छा हो। 

    इन प्रीमियम कार्ड में आपको ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट और अलग-अलग तरह की सर्विस मिलती है। 

    लंबे समय तक लोन मिलना आसान- बैंक के लिए लंबे समय वाले अवधि का लोन देना ज्यादा कठिन होता है। क्योंकि इसमें ज्यादा खतरा होता है। लेकिन जिनका क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर अच्छा होता है, बैंक ऐसे ग्राहक को आसानी से लंबे समय तक लोन दे देता है।