सर्च करे
Home

Trending

    Cibil Score क्या है, क्यों होता है ये जरूरी; आप इसे कैसे करें चेक?

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 03:51 PM (IST)

    सिबिल स्कोर लोन प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे कम ब्याज और अधिक राशि के ऋण मिल सकते हैं। यह बैंक को उधारकर्ता की क्षमता का आकलन क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर का महत्व तब समझ आता है, जब आप लोन लेने जाए। लोन लेते वक्त आपको अच्छे सिबिल स्कोर के कई फायदे मिलते हैं। जैसे कम ब्याज पर लोन मिल जाना या ज्यादा समय के लिए और ज्यादा अमाउंट पर लोन मिल जाना। सबसे पहले समझते हैं कि सिबिल स्कोर क्या है?

    Cibil Score क्या होता है?

    सिबिल स्कोर के जरिए बैंक उधारकर्ता की लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करता है। बैंक का मानना है कि अगर सिबिल स्कोर बेहतर होगा तो उधारकर्ता भविष्य में लोन आसानी से चुका सकते हैं। इसलिए ऐसे लोग आसानी से कम ब्याज पर, ज्यादा अमाउंट और समय के साथ लोन चुका सकते हैं। 

    वेबसाइट से कैसे पता करें सिबिल स्कोर?

    स्टेप 1- सबसे पहले सिबिल की ऑफिशियल वेबसाइट www.cibil.com पर जाएं।

    स्टेप 2- अब आपको यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगइन करना होगा।

    स्टेप 3- नए यूजर को पहले साइन अप करना पड़ेगा।

    स्टेप 4- अब अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करें।

    स्टेप 5- मोबाइल नंबर दर्ज करने बाद आपके पास ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें।

    स्टेप 6- इसके बाद आपसे ये पूछा जाएगा कि फ्री ऑप्शन चाहिए या पेड सब्सक्रिप्शन

    स्टेप 7- आपको फ्री ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपकी स्क्रीन पर सिबिल स्कोर दिख जाएगा।

    यूपीआई ऐप से भी कर सकते हैं चेक?

    यूपीआई ऐप जैसे पेटीएम और गूगल पे पर भी सिबिल स्कोर चेक करने का ऑप्शन मिलता है। जिसके जरिए भी आप आसानी से क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं। पेटीएम पर सिबिल स्कोर चेक करने के लिए पैन नंबर और रिजर्स्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करना होगा।

    वहीं गूगल पे पर भी आपको शुरुआत में जानकारी दर्ज करना पड़े। लेकिन बाद में आप एक क्लिक पर ही अपना सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर पता कर सकते हैं।

    ये सुझाव दिया जाता है कि लोन या क्रेडिट कार्ड लेने से पहले सिबिल स्कोर के बारे में जरूर पता करें।