कैसे तय होती है Credit Card limit, क्या आप इसे बढ़ा सकते हैं; यहां जानें हर डिटेल
क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे तय होती है, यह जानने के लिए बैंक आपकी सैलरी, पेशे की स्थिरता और क्रेडिट स्कोर जैसे कारकों पर विचार करते हैं। आमतौर पर, अपन ...और पढ़ें

क्रेडिट कार्ड को लोग आज डेबिट कार्ड की तरह उपयोग करने लगे हैं। आज हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने लगे हैं। क्रेडिट कार्ड के तहत आपको पेमेंट करने पर कैशबैक और रिवार्ड प्वाइंट जैसे लाभ मिलते हैं।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आप खर्च पहले करते हैं और उसका भुगतान बाद में किया जाता है। हालांकि इसकी भी एक लिमिट है। सबसे पहले जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे तय की जाती है। आपको लिमिट का कितना फीसदी उपयोग करना चाहिए और क्या आप लिमिट बढ़ा सकते हैं?
कैसे तय होती है लिमिट?
- बैक या कोई भी वित्तीय संस्थान क्रेडिट कार्ड लिमिट तय करने से पहले कई जरूरी बातों पर गौर करता है। जैसे-
- आपको हर महीने कितनी सैलरी मिलती है
- नौकरी या पेशा क्या है
- क्या नौकरी स्थिर है या नहीं।
- बैंक आपका क्रेडिट स्कोर भी चेक करती है।
क्रेडिट स्कोर क्रेडिट का बिल चुकाने की क्षमता या उधार चुकाने की क्षमता पर निर्भर करता है। क्रेडिट स्कोर से पता चलता है कि आपके उधार चुकाने की क्षमता कितनी है। अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो क्रेडिट लिमिट भी ज्यादा मिल जाता है। इसके अलावा बैंक आपके खर्च करने की आदतों या पैटर्न को भी समझने की कोशिश करती है। अगर आप जिम्मेदारी और ढंग से खर्च करते हैं, तो आपको अच्छी लिमिट दी जाती है।
लिमिट का कितना फीसदी करें उपयोग?
अक्सर ये सलाह दी जाती है कि आपको क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी उपयोग करना चाहिए।
कैसे बढ़ाए क्रेडिट कार्ड लिमिट?
सबसे पहले आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक पर जाकर अनुरोध कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले आपको कुछ काम करना होगा।
सबसे पहले क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल करें। ये कोशिश करें कि आप क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 से 40 फीसदी ही इस्तेमाल करें। ये दिखाए कि आप पूरी तरह से क्रेडिट कार्ड पर निर्भर नहीं है।
अपने क्रेडिट कार्ड बिल या ईएमआई का समय पर भुगतान कर दें।
लिमिट बढ़ाने से पहले अचानक आए बड़े खर्च से बचने की कोशिश करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।