सर्च करे
Home

Trending

    Credit Card की पेमेंट के लिए क्या ड्यू डेट तक रुकना ठीक है, कब करें भुगतान?

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 03:44 PM (IST)

    क्रेडिट कार्ड की पेमेंट कब करनी चाहिए, यह एक आम सवाल है। समय पर भुगतान क्रेडिट स्कोर के लिए महत्वपूर्ण है, चाहे वह तुरंत हो या ड्यू डेट पर। लेट पेमेंट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आज डेबिट कार्ड की तरह लोग क्रेडिट कार्ड का भी लोग उपयोग करने लगे हैं। क्रेडिट कार्ड की पेमेंट को लेकर अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहती है क्योंकि इसकी पेमेंट का समय आपके क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव डालता है। इसलिए लोगों के मन में एक सवाल आता है कि क्या क्रेडिट कार्ड की पेमेंट के लिए ड्यू डेट तक रुकना ठीक है? 

    कब करनी चाहिए पेमेंट?

     सबसे पहले ये समझें कि क्रेडिट कार्ड की पेमेंट समय पर होना जरूरी है। फिर चाहे आप स्टेलमेंट जनरेट होते ही पेमेंट कर दें या फिर ड्यू डेट पर भुगतान करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपका क्रेडिट स्कोर ऐसा करने पर पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। 

    लेकिन हां अगर आप लेट पेमेंट करेंगे, तो ये आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को खराब कर सकता है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाता है। इसके साथ ही आपको क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते वक्त कुछ और खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    पूरा करें भुगतान

    क्रेडिट कार्ड बिल का सिर्फ न्यूनतम रकम नहीं, बल्कि पूरी भुगतान करें। सिर्फ न्यूनतम रकम चुकाने से आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है। इसलिए पूरे अमाउंट की पेमेंट करना ना भूलें।

    लिमिट से 30 फीसदी ही करें इस्तेमाल

    क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट यानी 100 फीसदी उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि क्रेडिट कार्ड में जितनी लिमिट दी गई है, उसका 30 फीसदी ही उपयोग करें। ऐसा करने से आप ज्यादा कर्ज से भी बच सकते हैं। वही आपका क्रेडिट स्कोर भी अच्छा हो जाता है।

    इमरजेंसी फंड जुटाएं

    क्रेडिट कार्ड के अलावा आपको हमेशा इमरजेंसी फंड तैयार रखना चाहिए। ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर पाए। विशेषज्ञों का कहना है कि हमें अपने छह महीनों के खर्चों के बराबर इमरजेंसी फंड बैंक खाते में रखना चाहिए।