EPFO 3.O: PF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा पीएफ खाता; इस दिन से निकलेंगे UPI-ATM से पैसे!
EPFO 3.O: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही 'EPFO 3.O' लॉन्च करने जा रहा है, जिससे PF खाते बैंक खातों की तरह सुविधाजनक हो जाएंगे।
-1788160594876_m.webp)
UPI-ATM से झट से निकलेंगे पैसे
HighLights
EPFO 3.O ला रहा है PF खातों में बड़ा बदलाव।
₹5 लाख तक के क्लेम का होगा ऑटो-सेटलमेंट।
भविष्य में UPI-ATM से PF निकासी संभव।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा (salaried) लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहा है। पीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए हफ्तों तक इंतजार करने और फॉर्म भरने के झंझट अब बीते जमाने की बात होने वाले हैं। EPFO जल्द ही अपने सिस्टम को अपग्रेड करके 'EPFO 3.O' लॉन्च करने की तैयारी में है।
इस नए सिस्टम में कई ऐसे हाई-टेक फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जो PF खाते को बिल्कुल आपके सेविंग बैंक अकाउंट जैसा आसान और सुविधाजनक बना देंगे।
क्या है 'EPFO 3.O'?
'EPFO 3.O' मौजूदा IT सिस्टम का एक बेहद एडवांस और सेंट्रलाइज्ड वर्जन है। अभी तक EPFO का डेटा अलग-अलग क्षेत्रीय कार्यालयों के सर्वर पर काम करता है, जिससे अक्सर पोर्टल डाउन रहता है। 'EPFO 3.O' पूरी तरह से क्लाउड-बेस्ड (EPFO Cloud based) होगा, जिससे वेबसाइट हैंग होने की समस्या खत्म हो जाएगी और काम सुपरफास्ट स्पीड से होगा।
₹5 लाख तक का क्लेम होगा 'ऑटो-सेटल' (Auto-Settlement)
नए नियम के मुताबिक, अब बीमारी, शादी या घर खरीदने जैसी इमरजेंसी स्थितियों में ₹5 लाख तक के एडवांस क्लेम ऑटो सेटलमेंट मोड में चले जाएंगे। इसका मतलब है कि आपके क्लेम को पास करने के लिए किसी अधिकारी की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंप्यूटर सिस्टम खुद आपकी डिटेल वेरिफाई करेगा और 3 से 4 दिन के अंदर पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।
PF खाते से ATM और UPI के जरिए निकासी
आने वाले समय में PF खाते को आधुनिक बैंकिंग सिस्टम और UPI नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है। इससे छोटे एडवांस या इमरजेंसी फंड के लिए कर्मचारियों को लंबे चौड़े फॉर्म नहीं भरने पड़ेंगे। भविष्य की योजनाओं में कर्मचारियों को एक ऐसी सुविधा देने पर विचार चल रहा है, जिससे वे इमरजेंसी मेडिकल जरूरतों के वक्त सीधे ATM और UPI के माध्यम से तय लिमिट तक अपनी पीएफ का पैसा तुरंत निकाल सकें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EPFO ने इस सुविधा को जुलाई में लॉन्च (EPFO 3.O launch) करने की तैयारी की थी। लेकिन वेबसाइट में ग्लीच की वजह से इस सुविधा को शुरू नहीं किया गया था। फिर अनुमान लगाए जा रहे थे कि यह सुविधा अगस्त में शुरू होगी। अब सिंतबर में इस फीचर को लॉन्च करने की तैयारी है। लेकिन अभी तक EPFO की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।
