सर्च करे
Home

Trending

    EPFO Pension News: सिर्फ इन्हें मिली है खुशखबरी, खाते मे आएगी ज्यादा पेंशन; चेक करें आप लिस्ट में हैं या नहीं

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 06:45 PM (IST)

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) में उच्च पेंशन के लिए पुराने योगदान नियम को फिर से बहाल किया है। यह नियम उन कर्मचारियो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    EPFO Pension News: सिर्फ इन्हें मिली है खुशखबरी, खाते मे आएगी ज्यादा पेंशन; चेक करें आप लिस्ट में हैं या नहीं

    नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) ने कर्मचारी पेंशन स्कीम यानी EPS में कंट्रीब्यूशन के पुराने नियम को फिर से बहाल कर दिया है। यानी हायर पेंशन के लिए पूरी बेसिक सैलरी से जोड़ने का पुराना ऑप्शन फिर से शुरू कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से कुछ सब्सक्राइबर को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने पहले ज्यादा पेंशन कंट्रीब्यूशन का ऑप्शन चुना था। लेकिन सभी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। आइए इस नियम के बारे में जानते हैं।

    2014 से पहले EPFO में हायर पेंशन को लेकर एक नियम था। नियम के अनुसार कर्मचारी हायर पेंशन के लिए अपने फुल बेसिक सैलरी और डीए के हिसाब से EPS में कंट्रीब्यूट कर सकता था।

    यह भी पढ़ें- EPFO Pension: 10 साल कर ली प्राइवेट नौकरी तो कितनी मिलेगी पेंशन, सरकारी से कम या ज्यादा; देखें कैलकुलेशन

    लेकिन 2014 में सैलरी लिमिट को लागू कर दिया गया। इसके बाद से यह नियम हट गया था। 2014 में EPFO ने अधिकतम 15 हजार रुपये की बेसिक सैलरी की लिमिट लगा दी। यानी भले ही आपके बेसिक सैलरी 50 हजार हो लेकिन कंट्रीब्यूशन 15 हजार रुपये के लिमिट के आधार पर ही होगा।

    2014 के बाद के नए मेंबर्स को नहीं मिला हायर पेंशन का विकल्प

    15 हजार की लिमिट की वजह से न्यूनतम पेंशन 1 हजार और अधिकतम सिर्फ 7500 रुपये ही मिलती है। 2014 के बाद EPFO में शामिल होने वाले नए कर्मचारियों को, जिनकी बेसिक सैलरी और DA 15,000 रुपये से ज्यादा है या थी वह, अपनी असली बेसिक सैलरी के आधार पर पेंशन कैलकुलेशन का ऑप्शन नहीं चुन सकते हैं या थे।

    EPFO Expert Comment

    इस कैपिंग ने उन EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए संभावित पेंशन बेनिफिट्स को काफी कम कर दिया, जिनकी बेसिक सैलरी और DA 15,000 रुपये से ज्यादा थे।

    EPFO के हायर पेंशन बहाली से किसे होगा फायदा?

    हायर पेंशन (EPFO Pension) वाला पुराना नियम जो अब फिर से बहाल हुआ है वह सिर्फ उन कर्मचारियों पर लागू होता है जिन्होंने 2014 से पहले ही ज्यादा पेंशन ऑप्शन का इस्तेमाल किया है। इसलिए, सिर्फ कुछ ही कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। ज्यादा पेंशन ऑप्शन की बहाली सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगी।

    ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राहुल सिंह ने कहा, "यह सुविधा सार्वभौमिक नहीं है। जिन कर्मचारियों ने पूर्व में उच्च योगदान का विकल्प नहीं चुना था या जिनकी पेंशन ₹15,000 की वेतन सीमा पर आधारित रही है, उन्हें इससे लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में यह कदम पात्र सदस्यों के लिए सकारात्मक है, लेकिन भविष्य में अधिक समावेशी और स्पष्ट पेंशन सुधारों की दिशा में निरंतर पहल आवश्यक रहेगी।"

    EPS में कितना जमा होता है पैसा?

    EPFO के नियमों के मुताबिक, इम्प्लॉयर और इम्प्लॉई दोनों बेसिक सैलरी और DA का ज्यादा से ज्यादा 12% प्रोविडेंट फंड (PF) में कंट्रीब्यूट करते हैं। इम्प्लॉयर के कंट्रीब्यूशन का एक हिस्सा, बेसिक पे और DA का 8.33% या 1,250 रुपये, जो भी ज्यादा हो, इम्प्लॉई के EPS कॉर्पस में जाता है जिसका इस्तेमाल उसके रिटायरमेंट पर मंथली पेंशन देने के लिए किया जाता है।

    पेंशन की गिनती पेंशन वाली सैलरी के आधार पर होती है, इसलिए ज्यादातर कर्मचारियों को महीने की पेंशन काफी कम मिलती है, भले ही उनकी बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से बहुत ज्यादा हो।

    यह भी पढ़ें- HDFC का हिस्सा नहीं, इन 2 कंपनियों के मिलन से बना था IDFC First Bank; फ्रॉड का दाग लगने से पहले की कहानी जानें