EPFO Withdrawal Rules: कंपनी ने निकाला? घबराएं नहीं! अब 75% PF निकालें, बाकी पैसा बनाएगा मालामाल! क्या है नया नियम
EPFO New Rules 2026: ईपीएफओ ने नौकरी छूटने पर पीएफ निकालने के नियमों को आसान बनाया है। अब कर्मचारी तुरंत 75% पीएफ बैलेंस निकाल सकते हैं, जिसमें कंपनी ...और पढ़ें
-1775738550385_m.webp)
कंपनी ने निकाला? घबराएं नहीं! अब 75% PF निकालें, बाकी पैसा बनाएगा मालामाल! क्या है नया नियम?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अगर आपकी नौकरी छूट गई है या आप ले-ऑफ (PF Withdrawal After Layoff) का शिकार हो गए हैं, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO New Rules 2026) आपके लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच लेकर आया है।
EPFO ने अपने विड्रॉल नियमों को इतना आसान बना दिया है कि अब आपको पैसों के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईपीएफओ के नए निमय अब और भी ज्यादा सरल हो गए हैं, जो आपको सिक्योरिटी भी देते हैं और आपके पैसे को मोटी रकम भी बनाता है।
नियम हुए आसान: 13 की जगह अब सिर्फ 3 कैटेगरी
EPFO ने अपने जटिल नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए निकासी की श्रेणियों को घटा दिया है। पहले जहां फंड निकालने के लिए 13 अलग-अलग श्रेणियां हुआ करती थीं, वहीं अब उन्हें समेटकर सिर्फ 3 मुख्य कैटेगरी (EPFO 3 Category Withdrawal) में बदल दिया गया है:
- जरूरी जरूरतें (Essential Needs)
- आवास संबंधी जरूरतें (Housing Needs)
- विशेष परिस्थितियां (Special Circumstances)
बेरोजगारी या नौकरी जाने की स्थिति को 'विशेष परिस्थितियों' की कैटेगरी में रखा गया है, जिससे पैसा निकालना अब पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission से पहले खुशखबरी! सरकार ने बढ़ा दिया ये भत्ता, जारी हुए नए नियम; जानें कितना मिलेगा पैसा?
नौकरी जाने पर निकाल सकते हैं कितना पैसा?
नए नियमों के मुताबिक, अगर आपकी नौकरी चली जाती है, तो आप तुरंत अपने पीएफ बैलेंस का 75% हिस्सा निकाल सकते हैं। खास बात यह है कि इस हिस्से में न केवल आपका योगदान, बल्कि कंपनी (Employer) का हिस्सा और उस पर मिलने वाला ब्याज भी शामिल होगा।
बाकी बचा 25% पैसा आप 12 महीने यानी एक साल तक बेरोजगार रहने की स्थिति में निकाल सकते हैं। EPFO का तर्क है कि एक साथ सारा पैसा निकालने से कर्मचारियों की बचत खत्म हो जाती है।
इसलिए, 25% हिस्सा बचाकर रखा जाता है ताकि उस पर 8.25% की दर से कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का फायदा मिलता रहे। EPFO के मुताबिक,
बार-बार पैसा निकालने से कम वेतन वाले कर्मचारियों को कंपाउंडिंग का लाभ नहीं मिल पाता था। 25% हिस्सा बचाकर रखने से रिटायरमेंट के समय एक सम्मानजनक फंड सुनिश्चित होता है, जो लंबी अवधि की सामाजिक सुरक्षा देता है।"
क्या 100% पैसा निकाला जा सकता है?
हां, कुछ खास स्थितियों में आप पूरा 100% फंड भी निकाल सकते हैं। EPFO के अनुसार, निम्नलिखित स्थितियों में फुल विड्रॉल की अनुमति है:
- 55 वर्ष की आयु के बाद रिटायरमेंट।
- स्थायी विकलांगता या काम करने में अक्षमता।
- स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS)।
- स्थायी रूप से विदेश बसने की स्थिति में।
पेंशन पर क्या होगा असर?
ध्यान रहे कि इन नियमों का आपकी पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 58 वर्ष की आयु होने पर आप पेंशन के हकदार बने रहेंगे। हालांकि, पेंशन (EPS- EPFO Pension Rules) पाने के लिए आपको कम से कम 10 साल की नियमित सेवा पूरी करनी अनिवार्य है।
अगर आपकी सर्विस 10 साल से कम है, तो आप किसी भी समय पेंशन अकाउंट में जमा राशि निकाल सकते हैं। कुल मिलाकर, EPFO का यह नया ढांचा आपको मुश्किल समय में नकदी की सुविधा भी देता है और भविष्य के लिए आपकी बचत को सुरक्षित भी रखता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।