FD vs Mutual Fund: 10 साल के लिए 10 लाख निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, किसमें है आपका फायदा?
FD Vs Mutual Fund: यह लेख एफडी और म्यूचुअल फंड लमसम निवेश की 10 साल की तुलना करता है। 10 लाख रुपये के निवेश पर एफडी में लगभग 19.66 लाख रुपये मिलते हैं ...और पढ़ें

FD vs Lumpsum: एफडी और म्यूचुअल फंड लमसम निवेश के दो विकल्प हैं। दोनों में यह समान्यता है कि इसमें आप पैसा एकमुश्त निवेश कर सकते हैं। हालांकि एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। वहीं म्यूचुअल फंड असुरक्षित निवेश विकल्प है। आज हम जानेंगे कि अगर एफडी और म्यूचुअल फंड दोनों में 10 साल के लिए 10 लाख रुपये निवेश किए जाए तो आपको कहां कितना रिटर्न मिलेगा। इसके साथ ही आपके लिए क्या सही है?
एफडी कैलकुलेटर
- निवेश रकम- 10 लाख रुपये
- रिटर्न- 6.82 फीसदी
- निवेश अवधि- 10 साल
पैसा बाजार से मिले एफडी ब्याज दर की लिस्ट से हमने एफडी ब्याज दर का एवरेज 6.82 फीसदी निकाला है। अगर कोई व्यक्ति एफडी में 10 साल के लिए 10 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 19,66,492 रुपये मिलेंगे। कैलकुलेशन में हमने कम्पाउंडिंग को तिमाही के हिसाब से लिया है।
लमसम कैलकुलेटर
म्यूचुअल फंड में आप दो तरह से निवेश कर सकते हैं। इसमें एसआईपी और लमसम शामिल हैं। अगर कोई व्यक्ति म्यूचुअल फंड लमसम में 10 साल के लिए 10 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 31,06,000 रुपये मिलेंगे। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आपको 10 साल में 12 फीसदी का ही रिटर्न मिले। यह कम या ज्यादा हो सकता है।
आपको क्या चुनना चाहिए?
अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो एफडी को ही चुने। हालांकि अगर आप थोड़ा बहुत रिस्क ले सकते हैं तो म्यचुअल फंड वाला विकल्प चुन सकते हैं। यह ध्यान रखें कि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।