FD vs RD: 5 साल 5 लाख निवेश करने पर किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न? कैलकुलेशन से समझें सब कुछ
FD vs RD: शेयर बाजार की अस्थिरता में सुरक्षित निवेश महत्वपूर्ण है। एफडी और आरडी दोनों लोकप्रिय विकल्प हैं। 5 साल में 5 लाख रुपये के निवेश पर एफडी 6.80 ...और पढ़ें
-1776145949717_m.webp)
FD vs RD: आज के समय में जब शेयर बाजार में इतनी उथल-पुथल है। ऐसे समय में सुरक्षित निवेश स्कीम का महत्व और बढ़ जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट और रिक्यूरेरिंग डिपॉजिट दोनों ही स्कीम पहले से ही पॉपुलर है। यह दोनों स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका मतलब है कि आपको इसमें गारंटी रिटर्न मिल जाता है।
एफडी और आरडी दोनों ही सुरक्षित स्कीम है। हालांकि इनमें एक खास अंतर है। एफडी में आप पैसा लमसम तरीके से निवेश करते हैं। वहीं आरडी में आप एसआईपी की तरह किस्तों में निवेश कर सकते हैं। अब बात आती है कि एफडी या आरडी क्या ज्यादा फायदेमंद है और आपको कौन ज्यादा रिटर्न दे सकता है? इसे हम कैलकुलेशन की मदद से समझते हैं।
आरडी कैलकुलेशन
हमने कैलकुलेशन के दौरान आरडी रेट 6.50 फीसदी लिया है। क्योंकि बैंक बाजार से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर बैंक आरडी पर 6.50 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहे हैं। हमने कैलकुलेशन के लिए SBI Securities कैलकुलेटर का उपयोग किया है।
- निवेश रकम- 5 लाख 5 साल में (हर महीने 8333 रुपये)
- निवेश रिटर्न- 6.50 फीसदी
- निवेश अवधि- 5 साल
अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 5 साल में 5,92,116 रुपये मिल जाएंगे। इन 5 सालों में निवेशकों को 92,136 रुपये रिटर्न मिलेगा।
एफडी कैलकुलेशन
पैसा बाजार से मिले डेटा के अनुसार एफडी में एवरेज रिटर्न 6.82 फीसदी मिल रहा है। इस ब्याज दर के हिसाब से चलिए कैलकुलेशन करते हैं।
- निवेश रकम- 5 लाख
- निवेश रिटर्न- 6.80 फीसदी
- निवेश अवधि- 5 साल
अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 6.80 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 2,00,469 रुपये मिलेंगे। इस तरह से आपको मैच्योरिटी पर 7,00,469 रुपये मिलेंगे। यह पैसा तिमाही के हिसाब से कम्पाउंड होगा।
कैलकुलेशन के हमें यह समझ आता है कि हमें एफडी में पैसा निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिलेगा। हालांकि अगर आपके पास एकमुश्त पैसा नहीं है तो आप आरडी का ऑप्शन चुन सकते हैं।
सोर्स- पैसा बाजार, बैंक बाजार और SBI Securities Calculator
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।