सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आपका भी तो नहीं फंसा हुआ बिना दावे वाला पैसा? नए पोर्टल पर ऐसे करें अप्लाई; फटाफट होगा काम

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 10:38 AM (IST)

    वित्त मंत्रालय ने लावारिस संपत्तियों जैसे बैंक जमा, बीमा दावे, शेयर और म्यूचुअल फंड्स की खोज के लिए एक नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल चार ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कैसे मिल सकता है अनक्लेम्ड पैसा?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में बिना दावे वाली संपत्तियों की खोज के लिए एक नया इंटीग्रेटेड पोर्टल लांच किया है। इस एक ही पोर्टल पर बैंक डिपॉजिट, बीमा दावे, शेयर और म्यूचुअल फंड्स की तलाश की जा सकती है। आइए जानते हैं पोर्टल पर बिना दावे वाली संपत्ति की खोज का तरीका क्या है।

    ये है पूरी प्रोसेस

    • सबसे पहले पोर्टल www.unclaimedassetsportal.in पर जाएं
    • इस पोर्टल पर आपको चार अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे, जिसमें बैंक जमा, बीमा दावा, शेयर, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड्स शामिल हैं
    • अब आप जिस सेक्शन में खोज करना चाहते हैं, उसका चयन करके आगे की प्रोसेस पूरी करें

    म्यूचुअल फंड्स खोजने की प्रोसेस

    • सबसे पहले अपने पैन नंबर की जानकारी दें और इसके बाद ई-मेल या फोन नंबर की जानकारी दें
    • फिर अपने मोबाइल पर आया वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) एंटर करें, जिसके बाद एक नया पेज आएगा। यह सबसे ऊपर वाले बाक्स में अपना नाम एंटर करें
    • इसके बाद दो अलग-अलग बाक्स में पैन नंबर, ई-मेल, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, बैंक खाता, घर का पता, नामिनी का नाम, शहर, पिन नंबर आदि जानकारी मांगी जाएगी
    • दोनों बाक्स में कोई एक जानकारी देकर प्रोसीड पर क्लिक करें। अब आपके खोज के आग्रह को दर्ज कर लिया जाएगा। यहां पर आप अपने आग्रह को ट्रैक कर सकते हैं
    • अगर आपका कोई म्यूचुअल फंड बिना दावे वाला है तो उसकी जानकारी मिल जाएगी
    • इसी तरह आप अन्य प्रकार की संपत्ति की खोज के लिए संबंधित विकल्प का चयन करें और पोर्टल पर आवश्यक जानकारी देकर अपनी बिना दावे वाली संपत्ति की खोज कर सकते हैं

    चार अलग-अलग पोर्टल्स का कॉम्बिनेशन

    वित्त मंत्रालय की ओर से लांच किए गए इस नए पोर्टल पर चार अलग-अलग पोर्टल का कॉम्बिनेशन किया गया है। इसमें बैंक जमा की खोज के लिए आरबीआइ का 'उद्गम', बीमा दावों की खोज के लिए बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) का 'बीमा भरोसा', केफिनटेक व सीएएमएस की ओर से संचालित 'एमएफ सेंट्रल' और कारपोरेट मामलों के मंत्रालय की ओर से संचालित 'इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड अथारिटी' (आइईपीएफ) पोर्टल शामिल हैं।
    यह पोर्टल एक ही प्लेटफार्म पर कई खोज सुविधाओं तक पहुंच उपलब्ध कराकर नागरिकों की सुविधा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उनकी वैध वित्तीय संपत्तियों से फिर से जोड़ने की दिशा में चल रहे प्रयासों को मजबूत करेगा। यह पोर्टल एक अधिक सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित वित्तीय इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    ये भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप ने घटाया टैरिफ! दिसंबर 2027 तक कृषि समेत इन उत्पादों पर मिलेगी भारी छूट; चेक करें लिस्ट