सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold VS SIP: घर खर्च से बचाए हुए ₹500 से हाउसवाइफ्स बन सकती हैं लखपति, बस जान लें सही तरीका

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 02:27 PM (IST)

    यह लेख भारतीय हाउसवाइफ्स के लिए पारंपरिक सोने की बचत और एसआईपी (SIP) निवेश विकल्पों की तुलना करता है। यह बताता है कि कौन सा विकल्प सुरक्षा, रिटर्न, तर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Gold VS SIP घर खर्च से बचाए हुए ₹500 से हाउसवाइफ्स बन सकती हैं लखपति, बस जान लें सही तरीका

    HighLights

    1. सोना सुरक्षित निवेश, पर एसआईपी में अधिक मुनाफा संभव।

    2. एसआईपी में तरलता और सुविधा बेहतर, चोरी का डर नहीं।

    3. बच्चों की पढ़ाई, शादी हेतु एसआईपी से बड़ा फंड।

    नई दिल्ली। भारतीय परिवारों में महिलाओं, खासकर हाउसवाइफ्स (Housewives) के पास बचत करने का एक गजब का हुनर होता है। रसोई के डिब्बों से लेकर अलमारी में बिछे पेपर के नीचे तक, वे किसी न किसी जुगाड़ से घर के खर्चों से पैसे बचा ही लेती हैं। लेकिन जब बात इस सहेजे हुए पैसे को बढ़ाने की आती है, तो आज भी देश की अधिकांश महिलाओं के दिमाग में सबसे पहला नाम 'सोना' (Gold) आता है। सदियों से सोने को सबसे सुरक्षित और संकट का साथी माना गया है।

    लेकिन बदलते वक्त और मार्केट ट्रेंड्स को देखते हुए एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या हाउसवाइफ्स के लिए आज भी ट्रेडिशनल गोल्ड सेविंग ही बेस्ट है, या म्यूचुअल फंड की सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक बेहतर और अधिक मुनाफा देने वाला विकल्प बनकर उभरी है? आइए, विस्तार से जानते हैं कि मुश्किल घड़ी में कौन ज्यादा साथ दे सकता है।

    1. सुरक्षा और जोखिम का गणित

    निवेश करते समय महिलाओं की सबसे पहली प्राथमिकता सुरक्षा होती है। इस मामले में गोल्ड को हमेशा से एक "सेफ हेवन" यानी सुरक्षित निवेश माना गया है, क्योंकि इसका मूल्य कभी शून्य नहीं हो सकता। हालांकि, शॉर्ट-टर्म में इसकी कीमतें भी ऊपर-नीचे होती हैं।

    दूसरी तरफ, एसआईपी के जरिए जब आप म्यूचुअल फंड्स में कदम रखती हैं, तो यहां बाजार का जोखिम जुड़ा होता है। इक्विटी एसआईपी में शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव के कारण रिस्क ज्यादा होता है, लेकिन यही जोखिम लंबी अवधि में बड़ा मुनाफा कमाने का मौका भी देता है। वहीं, जो महिलाएं सुरक्षित रास्ता चाहती हैं, उनके लिए डेट एसआईपी एक विकल्प है, जहां ग्रोथ भले ही धीरे होती है लेकिन स्थिरता बनी रहती है।

    खबरें और भी

    2. कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

    मुनाफे की बात करें तो दोनों के बीच का अंतर काफी बड़ा है। सोना आमतौर पर हर साल 8 से 10 प्रतिशत का औसत रिटर्न देता है। हालांकि, दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता या संकट के समय सोने के दाम तेजी से भागते हैं, लेकिन सामान्य दिनों में यह आपको रातों-रात अमीर नहीं बना सकता।

    इसके उलट, इक्विटी एसआईपी लंबी अवधि (5 से 7 साल या उससे अधिक) में 12 से 15 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा का दमदार रिटर्न दे सकती है। वहीं लंबे समय के लिए की गई एसआईपी आपके लिए बहुत बड़े फंड के रूप में भी काम कर सकती है, क्योंकि में कंपाउंडेड ब्याज का फायदा मिलता है।

    3. लिक्विडिटी और कन्विनियंस

    इमरजेंसी या जरूरत के समय पैसा कितनी जल्दी हाथ में आता है, इसे लिक्विडिटी कहते हैं। अगर आपका सोना फिजिकल गहनों या सिक्कों के रूप में अलमारी में बंद है, तो उसे बेचने या बदलने में समय और मेकिंग चार्ज का नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही, इन्हें घर में रखने पर हमेशा चोरी का डर सताता है। हालांकि, डिजिटल गोल्ड या गोल्ड ईटीएफ (ETF) को आप जब चाहें तुरंत बेच सकती हैं और इसमें मेकिंग चार्जेस का नुकसान भी नहीं उठाना पड़ता है।

    वहीं, एसआईपी पूरी तरह से एक डिजिटल और ऑनलाइन प्रोसेस है। इसे आप हर महीने मात्र ₹500 की छोटी सी बचत से शुरू कर सकती हैं, जो सीधे आपके बैंक खाते से लिंक हो जाती है। इसे न तो संभालने का कोई झंझट है और न ही चोरी का डर। इसे भी आप कभी भी ऑनलाइन निकाल सकती हैं, बशर्ते आप बेहतर रिटर्न के लिए इसमें कम से कम 5 साल तक टिकी रहें।

    4. टैक्स और भविष्य के लक्ष्य

    टैक्स के मोर्चे पर देखें तो यदि आप सोने को 3 साल से ज्यादा समय तक रखकर बेचती हैं, तो मुनाफे पर इंडेक्सेशन के लाभ के साथ 20% टैक्स देना होता है। वहीं, इक्विटी एसआईपी टैक्स के लिहाज से काफी फायदेमंद है; यहां 1 साल से पहले बेचने पर 15% और 1 साल के बाद बेचने पर सिर्फ 10% का टैक्स लगता है।

    कुल मिलाकर देखा जाए तो सोना आपकी पूंजी को महंगाई से बचाता है और सुरक्षा देता है, लेकिन ये आपके पैसे को बहुत तेजी से बढ़ा नहीं सकता। वहीं, SIP आपके पैसे को एक्टिवली ग्रो करती है, जिससे आप बच्चों की पढ़ाई, शादी या अपने खुद के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकती हैं।

    (डिस्क्लेमर: यहां दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)