सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FD Investment Strategy: 1, 3 या 5 साल कौन-सी एफडी में होता है सबसे ज्यादा फायदा, आपके लिए क्या बेस्ट है?

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:44 PM (IST)

    FD Investment Strategy: शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। यह लेख 1, 3 और 5 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Highest FD Rates: बीते दिनों शेयर बाजार में जो बिकवाली देखने को मिली उससे यहीं समझ आता है कि पोर्टफोलियो में सुरक्षित स्कीम का शामिल होना भी जरूरी है। सुरक्षित निवेश स्कीम की जब भी बात आती है, सबसे पहले दिमाग में एफडी का नाम जरूर आता है। 

    फिक्स्ड डिपॉजिट वो स्कीम है, जिस पर हमारे बड़े हमेशा से विश्वास करते आए हैं। आज एफडी के तहत आपको 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि में निवेश करने का विकल्प मिल जाता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि आपके लिए क्या बेस्ट है?

    FD Investment Strategy: आपके लिए कौन-सी FD बेस्ट है?

    आज हम तीन अलग-अलग अवधि वाली एफडी 1, 3 और 5 साल के बीच तुलना करेंगे। साथ ही जानेंगे कि आपको किसमें निवेश करना चाहिए?

    • 1 साल की एफडी: 1 साल या इससे कम की एफडी उनके लिए बेस्ट है, जो शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं।
    • 3 साल की एफडी: यह एफडी निवेशकों को ठीक-ठाक रिटर्न दे देती है। अक्सर 3 साल की एफडी में ज्यादा रिटर्न मिल जाता है।
    • 5 साल की एफडी: 5 साल या इससे ज्यादा समय की अवधि तब बेहतर है, जब आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहें। इसमें आपको सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिल जाता है। हालांकि यह लाभ आप तब ले सकते हैं, जब आप इनकम टैक्स ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत फाइल करें। 

    Highest FD Rates: किस बैंक पर कितना ब्याज?

     
                                                                      एफडी रेट
    बैंकों के नाम
                                         ब्याज दरें
        सबसे ज्यादा रिटर्न
    1 साल (%)
    3 साल (%)
    5 साल(%)
    10 साल (%)
    ब्याज%  अवधि
    स्मॉल फाइनेंस बैंक
    AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.10 30 महीने 1 दिन से 36 महीने 6.35 7.10 6.75 6.75
    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.40 888 दिन 6.90 7.00 7.00 7.00
    ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.00 501 दिन 4.75 6.00 5.75 5.75
    जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.00 375 से 400 दिन 7.00 7.50 7.77 6.50
    शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.80 21 महीने 1 दिन to 22 महीने 6.00 6.75 6.25 6.25
    स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.75 18 महीने 1 दिन से 18 महीने 2 दिन 6.25 7.50 7.00 6.50
    सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10 30 महीने 7.25 7.25 7.90 7.25
    उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.45 2 साल 7.25 7.20 7.20 6.50
    उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50 2 साल से 3 साल 6.00 7.50 7.00 6.75
    प्राइवेट बैंक
    एक्सिस बैंक 6.45 15 महीने to 10 साल 6.25 6.45 6.45 6.45
    बंधन बैंक 7.25 2 साल से 5 साल तक 7.00 7.25 5.85 5.85
    सिटी यूनियन बैंक 7.00 500 दिन 6.80 6.50 6.25 6.25
    CSB बैंक 7.35 18 महीने 5.00 5.75 5.75 6.00
    DBS बैंक 6.60 376 दिन से 600 दिन 6.30 6.40 6.25 6.25
    DCB बैंक 7.15 24 महीने से 25 महीने; 34 महीने से 35 महीने; 60 महीने से 61 महीने 6.90 7.00 7.15 7.00
    फेडरल बैंक 6.75 36 महीने 6.25 6.75 6.40 6.40
    HDFC बैंक 6.50 3 साल एक दिन से 4 साल 7 महीने 6.25 6.45 6.40 6.15
    ICICI बैंक 6.50 3 साल एक दिन से 10 साल 6.25 6.45 6.50 6.50
    IDFC फर्स्ट बैंक 7.40 390 दिन 6.50 7.00 7.00 6.00
    सरकारी बैंक
    बैंक ऑफ बड़ौदा 6.45 444 दिन 6.10 6.25 6.30 6.00
    बैंंक ऑफ इंडिया 6.60 450 दिन 6.25 6.25 6.00 6.00
    बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.65 400 दिन 6.20 5.25 5.00 5.00
    केनरा बैंक 6.60 555 दिन 6.25 6.25 6.25 6.25
    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 6.50 2222 दिन; 3333 दिन 6.20 6.00 6.00 6.00
    इंडियन बैंक 6.60 444 दिन 6.10 6.05 6.00 6.00
    इंडियन ओवरसिज बैंक 6.60 444 दिन 6.50 6.10 6.10 6.10
    पंजाब नेशनल बैंक 6.60 444 दिन 6.25 6.30 6.10 6.00
    पंंजाब एंड सिंध बैंक 6.75 666 दिन 5.85 5.85 5.95 5.85
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6.45 444 दिन 6.25 6.30 6.05 6.05
    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 6.60 444 दिन 6.30 6.25 6.00 6.00

    सोर्स- पैसा बाजार

    आप किसमें निवेश करें?

    आप एफडी में निवेश करने के लिए FD Ladder Strategy अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। मान लीजिए आपको 5 लाख रुपये की एफडी करनी है, तो इसे आप अलग-अलग अवधि में निवेश करें, जैसे-

    • 1 साल वाली एफडी- 1.5 लाख रुपये निवेश करें
    • 3 साल वाली एफडी- 1.5 लाख रुपये निवेश करें
    • 5 साल वाली एफडी- 3 लाख रुपये निवेश करें

    इससे यह होगा कि अगर आपको शॉर्ट टर्म के लिए पैसा चाहिए तो वह एक साल की एफडी से मिल जाएंगे। 3 साल की एफडी से बेहतर रिटर्न मिलेगा और 5 साल की एफडी का पैसा किसी बड़े काम के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।