सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खत्म हो जाएगा ATM? 2 सालों में 44% कम हुआ Debit Card का उपयोग, असली वजह क्या?

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:16 PM (IST)

    भारत में पिछले दो सालों में डेबिट कार्ड के उपयोग में 44% की कमी आई है, लोग अब ATM से नकदी निकालने की बजाय अन्य तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Debit Card का इस्तेमाल घटा रहे हैं लोग (AI Image)

    HighLights

    1. पिछले दो सालों में डेबिट कार्ड उपयोग में 44% गिरावट।

    2. UPI के बढ़ते चलन के कारण डेबिट कार्ड का उपयोग कम हुआ।

    3. क्रेडिट कार्ड और कार्डलेस निकासी का उपयोग भी बढ़ा।

    नई दिल्ली| दशकों सें पैसे की निकासी के लिए भारतीयों का सबसे भरोसेमंद माध्यम डेबिट कार्ड रहा है। लोग ATM से पैसे निकालने को सुविधाजनक मानते आए हैं। लेकिन RBI के नए आंकड़ों की मानें तो अब डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों लोगों में कमी आई है। नए आंकड़े बताते हैं कि मात्र पिछले 2 सालों में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में 44 फीसदी की कमी आ गई है।

    2 सालों में कितनी गिरावट?

    ATM से पैसे निकालने वाले लोगों में तेजी से कमी आई है। केंद्रीय बैंक की FY2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, डेबिट कार्ड लेनदेन 2023-24 में 22,860 लाख से घटकर 2024-25 में 16,120 लाख और 2025-26 में 12,802 लाख रह गए। ये आंकड़ा बताता है कि पिछले दो सालों में लगभग 44 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    क्यों आई डेबिट कार्ड के यूज में कमी

    गिरावट में आने वाली कमी का कारण यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के इस्तेमाल में बढ़ोतरी है। आंकड़े बताते हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 UPI लेनदेन 13,11,295 लाख से बढ़कर 24,16,169 लाख हो गए, जो लगभग 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। अब लोग छोटी-छोटी चीजों जैसे किराना, सब्जी, या अन्य जरूरत का सामान खरीदने से लेकर बिजली-पानी के बिलों का भुगतान करने तक के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, और अब ये डिफॉल्ट भुगतान विधि बन गई है। इसके चलते डेबिट कार्ड को स्वाइप या टैप करने की जरूरत में कमी देखी गई है।

    ये भी पढ़ें: Reliance Group में 1 लाख भर्तियों के बाद फिर 2 लाख नई नौकरियों की उम्मीद, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट बना रोजगार इंजन

    इसके अलावा कई बैंक ऐसे भी हैं जो अब मोबाइल बैंकिंग ऐप और UPI-enabled platforms के माध्यम से बिना कार्ड के नकदी निकासी की सुविधा देते हैं, जिससे बाद फिजिकल डेबिट कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं होती है।

    क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी बढ़ा

    डेबिट कार्ड आमतौर पर सेविंग अकाउंट के साथ डिफॉल्ट किए गए हैं। बिना किसी आवेदन के ही दिए जाते हैं, जबकि क्रेडिट कार्ड के साथ ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब लोग डेबिट कार्ड के मुकाबले क्रेडिट कार्ड के उपयोग को बढ़ा रहे हैं। अप्रैल 2026 में क्रेडिट कार्ड लेनदेन की मात्रा में साल-दर-साल आधार पर लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि लेनदेन मूल्य में इसी अवधि के दौरान 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    खबरें और भी