सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IRCTC SBI Premier और BOB क्रेडिट कार्ड: ट्रेन टिकट बुकिंग पर शानदार बचत के लिए कौन सा बेहतर?

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 06:06 PM (IST)

    भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं। यह लेख IRCTC SBI Premier और IRCTC Bank of Barod ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    IRCTC SBI Premier और BOB क्रेडिट कार्ड ट्रेन टिकट बुकिंग पर शानदार बचत के लिए कौन सा बेहतर

    HighLights

    1. एसबीआई प्रीमियर की जॉइनिंग फीस ₹1499, बीओबी की ₹500।

    2. एसबीआई प्रीमियर हवाई टिकट पर भी कैशबैक प्रदान करता है।

    3. बीओबी कार्ड कम फीस में रेल टिकट पर बचत का विकल्प।

    नई दिल्ली। क्या आप भी काम के सिलसिले में या परिवार के साथ अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं? अगर हां, तो टिकट बुकिंग का एक ऐसा स्मार्ट तरीका है जो आपके सफर के खर्च को काफी हद तक कम कर सकता है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने देश के बड़े बैंकों जैसे HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और आरबीएल (RBL) बैंक के साथ मिलकर खास को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं। ये कार्ड विशेष रूप से उन यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं जो बार-बार ट्रेन से यात्रा करते हैं और टिकट बुकिंग पर लगने वाले एक्सट्रा खर्चों से बचना चाहते हैं।

    ऐसे में आज ऐसे ही दो कार्ड, आईआरसीटीसी एसबीआई क्रेडिट कार्ड प्रेमियर और आईआरसीटीसी बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का कंपैरिजन करते हैं, और जानते हैं कि दोनों में से कौन सा कार्ड यात्रियों को ज्यादा फायदा दिलवा सकता है।

    ज्वाइनिंग फीस में अंतर

    दोनों कार्ड्स की ज्वाइनिंग फीस में काफी अंतर है। जहां एसबीआई प्रमियर को लोने के लिए आपको ₹1499 देनें होंगी वहीं, बीओबी कार्ड को लेने के लिए आपको ₹500 देनें होंगे। इसके अलावा दोनों कार्डस की रिनुअल फीस काफी अलग है। एसबीआई प्रमियर की फीस ₹1499 है तो बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड की फीस महज ₹350 है। साथ ही एसबीआई के कार्ड पर आपको 1500 बोनस प्वाइंट मिल सकते हैं, तो बीओबी भी 500 बोनस प्वाइंट कार्ड लेने पर देता है। 

     

     

    IRCTC SBI Card Premier

    IRCTC BOB Card

    पेमेंट गेटवे चार्ज
    • IRCTC की ट्रेन टिकट बुकिंग पर 1% और एयरलाइन टिकट बुकिंग पर 1.8% की छूट
    • IRCTC ट्रेन टिकट बुकिंग पर 1% की छूट
    कैशबैक रेट
    • IRCTC ट्रेन टिकटों पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर अधिकतम 10 रिवॉर्ड प्वाइंट
    • हवाई टिकट और ई-कैटरिंग पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर 10 रिवॉर्ड प्वाइंट
    • 1 रिवॉर्ड प्वाइंट का मतलब ₹1
    • भोजन पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹125 पर 3 रिवॉर्ड प्वाइंट
    • ईंधन से संबंधित रिटेल खरीदारी के अलावा अन्य वस्तुओं पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹125 पर 1 रिवॉर्ड प्वाइंट
    • IRCTC ट्रेन टिकटों पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर अधिकतम 10 रिवॉर्ड प्वाइंट
    • 1 रिवॉर्ड प्वाइंट का मतलब ₹1
    • किराना और डिपार्टमेंटल स्टोर पर खर्च किए गए प्रत्येक ₹100 पर 4 रिवॉर्ड प्वाइंट
    लाउंज एक्सेस
    • हर तिमाही में 2 लाउंज एक्सेस उपलब्ध
    • हर तिमाही में 1 लाउंज एक्सेस उपलब्ध
    अन्य फायदे
    • सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन सरचार्ज में 1% तक की छूट
    • ₹2 लाख तक के खर्च पर रिनुअल फीस माफ
    • हवाई दुर्घटना और रेल दुर्घटना के लिए 50 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का निःशुल्क बीमा कवर
    • क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में 1 लाख रुपये का कवर
    • सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन सरचार्ज में 1% तक की छूट

    किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?

    अगर आप ट्रेन से अकसर सफर करते हैं और रेल टिकट के अलावा एयर टिकट पर भी कैशबैक चाहते हैं, तो आपके लिए एसबीआई प्रमियर कार्ड सही रहेगा, लेकिन अगर आप कम फीस वाले कार्ड की तलाश में हैं और सिर्फ रेल टिकट पर कैशबैक की तलाश में हैं, तो आप बैंक ऑफ बड़ौदा का कार्ड ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Gold VS SIP: घर खर्च से बचाए हुए ₹500 से हाउसवाइफ्स बन सकती हैं लखपति, बस जान लें सही तरीका