सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपका भी Aadhaar, PAN या Passport खो गया है? तो बिना घबराए 5 मिनट में ऐसे करें नया अप्लाई

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:22 PM (IST)

    अब Aadhaar, PAN या Passport खोने पर घबराने की जरूरत नहीं, सरकार ने ऑनलाइन डुप्लीकेट डॉक्युमेंट बनवाने की सुविधा दी है। ...और पढ़ें

    आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट खोने पर ऐसे बनवाएं नया ( AI-Generated Image)

    आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट खोने पर ऐसे बनवाएं नया ( AI-Generated Image)

    HighLights

    1. खोए हुए दस्तावेज़ों के लिए ऑनलाइन LDR दर्ज करें।

    2. Aadhaar, PAN, Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

    3. दस्तावेज़ों का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए तुरंत रिपोर्ट करें।

    नई दिल्ली: अगर आपका Aadhaar कार्ड, PAN कार्ड, या Passport खो (Lost) जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब सरकार ने ऐसा सुविधाएं दे दी हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ऑनलाइन (Online) डुप्लीकेट डॉक्युमेंट (Duplicated Documents) बनवा सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी कदम है Lost Document Report (LDR) दर्ज कराना।

    क्या है Lost Document Report (LDR)?

    1. यह एक आधिकारिक रिपोर्ट होती है, जिसे आप ऑनलाइन पुलिस पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
    2. इसका इस्तेमाल खोए हुए डॉक्युमेंट का सबूत देने और डुप्लीकेट बनावने में होता है।
    3. अब इसके लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने की जरूरत होती ऑनलाइन रिपोर्ट की जा सकती है।

    आधार कार्ड (Aadhaar Card) खो जाए तो क्या करें?

    1. UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Retrive UID/EID से अपना नंबर निकाल सकते हैं।
    2. इसके बाद आप e-Aadhaar डाउनलोड या रीप्रिंट ऑर्डर कर सकते हैं।
    3. इसके लिए आपका मोबाइल नंबर Aadhaar से लिंक होना जरूरी है।
    Aadhaar अपडेट या डॉक्युमेंट सबमिट आप MyAadhaar पोर्टल या नजदीकी केंद्र से भी कर सकते हैं।

    पैन कार्ड खो जाए तो ऐसे मिलेगा नया

    1. Pan Card खोने पर डुप्लीकेट PAN (reprint) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
    2. इसके लिए NSDL/UTIITSL पोर्टल का इस्तेमाल होता है।
    3. अगर आपका PAN नंबर याद है, तो प्रक्रिया और आसान हो जाती है।

    खबरें और भी

    पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें?

    1. सबसे पहले Lost Report/FIR दर्ज करें
    2. फिर Passport Seva Portal पर जाकर 'Re-Issue Of Passport' के लिए आवेदन करें।
    3. आवेदन के बाद आपको अपॉइंटमेंट लेकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

    क्यों जरूरी है तुरंत रिपोर्ट करना?

    * डॉक्युमेंट का गलत इस्तेमाल रोका जा सकता है।
    * बैंकिंग, KYC या सरकारी काम में परेशानी से बचेंगे।
    * डुप्लीकेट डॉक्युमेंट बनवाने में आसानी होगी।

    आज के डिजिटल दौर में जरूरी दस्तावेज खोना बड़ी समस्या नहीं रहा। सही प्रक्रिया अपनाकर आप कुछ ही दिनों में अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट दोबारा हासिल कर सकते हैं वो भी बिना लंबी लाइनों में लगे।

    यह भी पढ़ें: हर महीने सिर्फ ₹2,000 की SIP से तैयार होगा 1 करोड़ का फंड, बस याद रखें निवेश का यह एक अहम नियम!