सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Senior Citizens की बल्ले-बल्ले! इस FD पर मिल रहा है 9% से ज्यादा रिटर्न, कैसे उठाएं इसका फायदा?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 02:29 PM (IST)

    Highest FD Rates: शेयर बाजार में बिकवाली के बीच निवेशक सुरक्षित एफडी की ओर देख रहे हैं। मुथूट कैपिटल सर्विसेज कॉरपोरेट एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3 सा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Highest FD Rates: शेयर मार्केट में चल रही बिकवाली को देखकर निवेशकों का एफडी जैसी सुरक्षित स्कीम में विश्वास और बढ़ गया है। एक बेहतर पोर्टफोलियो वहीं होता है, जिसमें सुरक्षित और असुरक्षित दोनों स्कीम शामिल हैं। असुरक्षित स्कीम की ओर निवेशक इसलिए रूझान लेते हैं क्योंकि सुरक्षित स्कीम में उतना बेहतर रिटर्न नहीं मिल पाता। 

    हालांकि इस सुरक्षित एफडी पर आपको सुरक्षा के साथ अच्छा रिटर्न भी मिल जाता है। इस कंपनी के द्वारा एफडी पर दिए गए रिटर्न को देख आपको भी लालच आ जाएगा। यह फाइनेंशियल कंपनी कॉरपोरेट एफडी में 8.95 फीसदी का रिटर्न दे रही है। वहीं सीनियर सिटीजन को ये कंपनी 9.2 फीसदी का रिटर्न दे रही है। आइए इस कंपनी का नाम भी जान लेते हैं। 

    कौन-सी कंपनी दे रही है 9% से ज्यादा रिटर्न

    पैसा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार मुथूट कैपिटल सर्विस कॉरपोरेट एफडी में सीनियर सिटीजन को 9.2 फीसदी रिटर्न दे रहे हैं। ये रिटर्न 3 साल की एफडी पर दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के अलावा अन्य लोगों को भी 8.95 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है। 

    लेकिन यह ध्यान रखें कि ये बैंक एफडी नहीं बल्कि कॉरपोरेट एफडी है। आइए जानते हैं कि सामान्य एफडी और कॉरपोरेट एफडी क्या अंतर है?

    क्या होता है Corporate FD?

    कॉरपोरेट एफडी में आपको सामान्य एफडी से ज्यादा रिटर्न मिल जाता है। यह एफडी फाइनेंशियल कंपनी या कंपनी के द्वारा ऑफर की जाती है। इसमें रिटर्न आपको एफडी की तरह प्रिंसिपल अमाउंट के साथ मैच्योरिटी पर मिलता है। 

    बैंक की तरह कंपनी भी अलग-अलग अवधि पर एफडी ऑफर करता है। बस इसमें एक समस्या यह है कि कंपनी आपके कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट को लोन लेने के लिए गिरवी रख सकती है। इसलिए अगर आप कॉरपोरेट एफडी में निवेश कर रहे हैं तो क्रेडिट रेटिंग जरूर देखें। जैसे पैसा बाजार के मुताबिक मुथूट कैपिटल सर्विसेज कॉरपोरेट एफडी को क्रेसिल द्वारा A+ रेटिंग दी गई है।

    सोर्स- पैसा बाजार