सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS Rules Changed: महंगा होने वाला है पेंशन प्लान? PFRDA ने बदले NPS के नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Updated: Mon, 31 Aug 2026 05:29 PM (IST)

NPS-NPS Lite Rules Changed: पेंशन फंड नियामक PFRDA ने NPS और NPS Lite निवेशकों के लिए सेवा प्रदाताओं के शुल्क ...और पढ़ें

NPS Rules Changed: महंगा होने वाला है पेंशन प्लान? PFRDA ने बदले NPS के नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

NPS Rules Changed: महंगा होने वाला है पेंशन प्लान? PFRDA ने बदले NPS के नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

HighLights

  1. NPS में नए शुल्क 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

  2. नए खाते खोलने पर ₹200 का वन-टाइम शुल्क लगेगा।

  3. सक्रिय खातों पर 0.20% वार्षिक निवेश शुल्क लगेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। NPS (National Pension Shceme) और NPS Lite (एनपीएस लाइट) निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए चार्ज स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव किए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए चार्जेस कब से लागू होंगे और निवेशकों की जेब पर कितना असर पड़ेगा।

क्या बदलाव हुआ?

PFRDA (Pension Fund Regulatory & Development Authority) के 28 अगस्त 2026 को जारी किए गए नोटिस के हिसाब से, अगर आप नया एनपीएस अकाउंट खुलवाते तो अब आपको वन-टाइम ऑनबोर्डिंग फीस ₹200 प्रति PRAN (Permanent Retirement Account Number) देनी होगी।

ये पैसा एक बार में नहीं कटेगा, बल्कि ₹50 प्रति तिमाही के हिसाब से यूनिट्स काटकर सीआरए (CRA) द्वारा वसूल किया जाएगा और PoP (Point of Presence) को दिया जाएगा।

हालांकि, जो ग्राहक NPS ऑनबोर्डिंग की पूरी प्रोसेस डिजिटल और किसी फिजीकल प्रोसेस के बिना करेंगे, तो उसके लिए आपको सिर्फ ₹100 देने होंगे। लेकिन ये छूट हर ऑनलाइन अकाउंट पर अपने आप लागू नहीं होगी, इसका फैसला PoP के रजिस्ट्रेशन के समय तय नियमों के आधार पर होगा।

कितनी देनी होगी सालाना फीस?

PFRDA ने अपने नोटिस में ये भी कहा है कि इनएक्टिव खातों को छोड़कर, बाकी एक्टिव खातों से कुल निवेश का 0.20% सालाना चार्ज काटा जाएगा। ये रकम NAV के जरिए एडजस्ट की जाएगी और हर तिमाही में PoP (Point of Presence)को दी जाएगी।

मान लीजिए कि आपके एनपीएस खाते में ₹5 लाख जमा हैं। तो अब 0.20% के नियम के हिसाब से सालाना आपको ₹1000 का चार्ज देना होगा। वहीं इस पर GST और कुछ अन्य टैक्स भी लागू होंगे।

किसे मिलेगी चार्जेस में छूट?

अगर आपने सीधे e-NPS के जरिए अकाउंट खुलवाया है और आप आगे भी e-NPS या D-Remit के जरिए ही पैसे जमा करते हैं, तो आपको किसी भी PoP चार्ज से छूट मिलेगी यानी कि आपको कोई चार्जेस नहीं देने होंगे।

कब से लागू होंगे नए चार्जेस?

नए चार्ज 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे और CRA तीसरी तिमाही यानी वित्त वर्ष 2026-27 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि से इनकी वसूली शुरू करेंगे हालांकि, Regulation 4A के तहत आने वाली कुछ योजनाओं पर ये नए PoP चार्ज लागू नहीं होंगे। उनके लिए अलग नियम और चार्ज प्रोसेस जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: PPFAS में Ambani vs Adani: रिलायंस टॉप 25 में, अदाणी स्टॉक्स टॉप 50 से भी बाहर; पराग पारिख फंड की होल्डिंग्स ने चौंकाया!