सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Ghar Surya Muft Bijli Yojana: गर्मियों में AC-कूलर चलाने पर आएगा 'ZERO' बिजली बिल! सरकार दे रही है कमाई का मौका, ऐसे करें अप्लाई

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:27 PM (IST)

    केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत अब आप अपने घर में सोलर पैनल लगाकर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं। इस योजना से न सिर्फ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पीएम सूर्य घर योजना: 300 यूनिट मुफ्त बिजली पाएं।

    2. सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल को करें शून्य।

    3. अतिरिक्त बिजली बेचकर सरकार से करें अतिरिक्त कमाई।

    नई दिल्ली। आजकल महंगाई के जमाने में हर महीने आने वाला बिजली का बिल आम आदमी की जेब पर काफी असर डालता है। खासकर गर्मियों में पंखे, कूलर और एसी चलने से बजट पूरी तरह बिगड़ जाता है। अगर आप भी इस भारी-भरकम बिजली बिल से तंग आ चुके हैं, तो केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इस योजना के जरिए आप न सिर्फ अपना बिजली बिल जीरो कर सकते हैं, बल्कि हर महीने सरकार से सब्सिडी और एक्स्ट्रा कमाई भी कर सकते हैं।

    क्या है 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना'?

    इस योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने फरवरी 2024 में की थी। इसका सीधा मकसद देश के घरों की छतों पर सोलर पैनल (Rooftop Solar) लगाना है। योजना के तहत सरकार आम परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना चाहती है।

    ये पूरी योजना डिजिटल तरीके से काम करती है। सरकार की तरफ से सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी (Central Financial Assistance) दी जाती है। वहीं अब तक इस योजना के तहत देश में 26.19 लाख से ज्यादा सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं और सरकार लाभार्थियों को ₹17,967 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी बांट चुकी है। सरकार का टारगेट साल 2026-27 के आखिर तक 1 करोड़ घरों को इस योजना से जोड़ना है।

    कैसे काम करता है ये सिस्टम और कैसे होगी कमाई?

    ये योजना 'नेट मीटरिंग' सिस्टम पर काम करती है। इसका मतलब है कि आपके घर का सोलर सिस्टम स्थानीय बिजली कंपनी (DISCOM) के ग्रिड से जुड़ जाता है। दिन के समय जब धूप होगी, तो सोलर पैनल से बिजली बनेगी जिससे आपके घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान चलेंगे। अगर आपके घर में जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो व वापस ग्रिड यानी कि बिजली कंपनी में चली जाएगी।

    खबरें और भी

    लेकिन यहां एक एक ट्विस्ट है। आपके घर की बची हुई फ्री बिजली, आप कंपनी को ऐसे ही नहीं देंगे। कंपनी आपको इस एक्स्ट्रा बिजली के बदले पैसे देगी, जिससे आपकी कमाई भी होगी। जितनी बिजली आप कंपनी को देंगे, उतने ज्यादा आपको पैसे मिलेंगे।

    कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

    इस योजना के साथ जुड़ने के लिए सरकार की शर्तें काफी आसान हैं-

    • आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • परिवार गरीब या मिडिल क्लास से होना चाहिए।
    • आवेदक के पास अपना खुद का घर होना चाहिए, जिसकी छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह हो।
    • घर में एक एक्टिव और वैध बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
    • आवेदक ने पहले किसी दूसरी सरकारी योजना के तहत सोलर पैनल के लिए सब्सिडी न ली हो।

    योजना के लिए कैसे करें आवेदन?

    योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके स्टेप्स बेहद आसान हैं:

    • सबसे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। (https://suryaghar.nimiprojects.in/public/pm_surya_ghar/public/)
    • होमपेज पर 'Consumer' ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर 'Apply Now' को चुनें।
    • अपना मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें, फिर 'Verify' पर क्लिक करें।
    • आपके मोबाइल पर आए OTP को डालकर लॉगिन करें।
    • अब अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे- नाम, ई-मेल आईडी, राज्य, जिला और पिन कोड भरकर 'Save' कर लें।
    • यहां आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप किसी रजिस्टर्ड वेंडर से फॉर्म भरवाना चाहते हैं। अगर खुद भरना चाहते हैं, तो 'No' चुनें और 'Apply for Solar Rooftop' टैब पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर दें।

    फॉर्म सबमिट होने के बाद आपकी बिजली कंपनी (DISCOM) इसकी जांच करेगी। मंजूरी मिलने के बाद आप अपनी पसंद का रजिस्टर्ड वेंडर चुन सकते हैं। DISCOM की टीम आपके घर का निरीक्षण (साइट इंस्पेक्शन) करेगी और फिर वेंडर आपके घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल कर देगा। सोलर पैनल लगने के बाद DISCOM फाइनल इंस्पेक्शन करेगा और अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन सबमिट करेगा।और फिर जैसे ही फाइनल अप्रूवल मिलेगा, सब्सिडी की रकम सीधे आपके बैंक खाते में 30 दिनों के भीतर क्रेडिट कर दी जाएगी।