Post Office VS SBI RD: हर महीने ₹10,000 के निवेश पर 5 सालों में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन
यह लेख पोस्ट ऑफिस आरडी और एसबीआई आरडी की तुलना करता है, जिसमें ₹10,000 मासिक निवेश पर 5 साल में अधिक रिटर्न कहाँ मिलेगा, यह बताया गया है। इसमें दोनों ...और पढ़ें

Post Office VS SBI RD: हर महीने ₹10,000 के निवेश पर 5 सालों में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन (AI Generated Image)
HighLights
पोस्ट ऑफिस आरडी में एसबीआई से अधिक रिटर्न मिलता है।
₹10,000 मासिक निवेश पर 5 साल में ₹12,000 अधिक मुनाफा।
दोनों आरडी के नियम, जुर्माना और प्री-मैच्योर क्लोजर जानें।
नई दिल्ली। अगर आप भी हर महीने ₹10,000 बचाकर अगले 5 साल में एक मोटा फंड तैयार करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। सुरक्षित निवेश के लिए Post Office RD और SBI RD दोनों ही लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन दोनों के रिटर्न में एक बड़ा अंतर है। आज हम आपको बताएंगे कि किसमें निवेश करने पर आपको एक्स्ट्रा मुनाफा होगा और खाता खुलवाने से पहले आपको किन जरूरी नियमों (पेनाल्टी और प्री-मैच्योर क्लोजर) का पता होना चाहिए।
आइए जानते हैं कि हर महीने ₹10,000 के निवेश पर 5 साल बाद, पोस्ट ऑफिस या एसबीआई आरडी, कहां आपको ज्यादा रिटर्न मिल सकता है।
क्या होती है रिकरिंग डिपॉजिट (RD)?
आरडी (RD) एक तरह का गुल्लक है जिसमें आप हर महीने एक तय रकम, एक निश्चित समय (जैसे 1 साल, 3 साल या 5 साल) के लिए जमा करते हैं। इस पर आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस की तरफ से तय ब्याज मिलता है। ये तरीका कम सैलरी वालों के बचत की आदत डालने का एक बेहतरीन ऑप्शन है। लेकिन अलग अलग आरडी करने के नियम भी अलग अलग होते हैं।
पोस्ट ऑफिस RD के जरूरी नियम-
पोस्ट ऑफिस में आप निवेश की शुरुआत ₹100 से भी कर सकते हैं। यहां पर अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। साथ ही अगर आपको समय से पहले अपना खाता बंद करना है तो आप खाता खोलने के 3 साल बाद इसे बंद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने 5 साल पूरे होने से एक दिन पहले भी खाता बंद किया, तो आपको आरडी का भारी ब्याज नहीं मिलेगा, बल्कि सिर्फ नॉर्मल पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट वाला ब्याज मिलेगा जो आरडी के ब्याज से कम होगा।
SBI RD के जरूरी नियम-
यहां भी आप ₹100 के निवेश से बचत की शुरुआत कर सकते हैं। एसबीआई में अगर आप समय पर हर महीने की किश्त नहीं चुकाते हैं, तो पेनाल्टी लगती है। अगर लगातार 6 किश्तें बाउंस हो गईं, तो बैंक आपका खाता समय से पहले बंद कर देगा और बचा हुआ पैसा आपको लौटा देगा। बात करें जुर्माने की तो 5 साल तक की आरडी के लिए हर ₹100 पर ₹1.50 प्रति महीना जुर्माना लगता है। वहीं 5 साल से ज्यादा की आरडी पर हर ₹100 पर ₹2 प्रति महीना जुर्माना लगता है। हालांकि, कुल जुर्माना कभी भी आपकी आरडी पर कमाए गए ब्याज से ज्यादा नहीं हो सकता।
खबरें और भी
कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
अगर आप हर महीने ₹10,000 का निवेश 5 साल (60 महीने) के लिए करते हैं, तो आपका कुल निवेश ₹6,000,000 होगा। मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से दोनों जगह मिलने वाले रिटर्न का कैलकुलेशन समझते हैं।
एसबीआई आरडी की इस समय ब्याज दर 6.05% और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दर 6.7% है। तो अगर आप हर महीने ₹10,000 निवेश करेंगे तो 5 सालों में आपका कुल निवेश ₹6 लाख का हो जाएगा। ऐसे में मौजुदा ब्याज दरों के हिसाब से एसबीआई में किए गए निवेश पर आपको ₹7,01,55 मिलेंगे और पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश पर आपको ₹7,13,659 मिलेंगे
(ये कैलकुलेशन वर्तमान ब्याज दरों पर आधारित है। भविष्य में अगर पोस्ट ऑफिस या एसबीआई अपनी ब्याज दरों में बदलाव करते हैं, तो ये अमाउंट बदल सकता है।)
कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर आप एसबीआई की जगह पोस्ट ऑफिस आरडी चुनते हैं, तो आपको लगभग ₹12 हजार से ज्यादा का मुनाफा होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।