PPF में खोलना चाहते हैं अकाउंट? समझ लें 5 अप्रैल की डेडलाइन का नियम; देरी से निवेश करने पर 15 साल में कितना होगा नुकसान?
PPF investment: पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए 5 अप्रैल की तारीख महत्वपूर्ण है। इस तारीख से पहले निवेश करने पर पूरे महीने का ब्याज मिलता है, जबकि ...और पढ़ें

पीपीएफ में निवेश करने वालों के लिए 5 अप्रैल की तारीख महत्वपूर्ण है।
नई दिल्ली| क्या आप पीपीएफ में निवेश (PPF investment) करते हैं या अकाउंट खोलने का सोच रहे हैं? तो एक निश्चित तारीख आपकी कमाई पर बड़ा असर डाल सकती है। वो है- 5 अप्रैल (April 5 PPF deadline)। अगर आपने इस डेडलाइन को मिस किया, तो सीधे-सीधे उस महीने का ब्याज हाथ से निकल सकता है।
PPF पर कितना मिलता है ब्याज?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (public provident fund) भारत की सबसे भरोसेमंद लंबी अवधि की सेविंग स्कीम्स में से एक है। इसमें निवेश करने पर न सिर्फ सुरक्षित रिटर्न मिलता है, बल्कि टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। अभी अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए इसमें 7.10% सालाना ब्याज (PPF interest) मिल रहा है, और अच्छी बात ये है कि यह ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री है।
PPF क्या है?
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सुरक्षित लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है
- रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए काफी पॉपुलर
- अभी (अप्रैल-जून 2026) ब्याज दर: 7.10% सालाना
- पूरी तरह टैक्स फ्री रिटर्न
5 तारीख की डेडलाइन कैसे करा सकती नुकसान?
अब समझिए टाइमिंग की असली खेल। पीपीएफ में ब्याज हर महीने की 5 तारीख (invest in PPF before April 5) से लेकर महीने के आखिरी दिन तक के सबसे कम बैलेंस पर कैलकुलेट होता है। यानी अगर आपने 5 अप्रैल से पहले पैसा जमा कर दिया, तो आपका पूरा अमाउंट अप्रैल से ही ब्याज कमाने लगेगा। लेकिन अगर आप 5 अप्रैल के बाद निवेश करते हैं, तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। गिनती अगले महीने से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अप्रैल से होंगी लागू
₹1.5 लाख निवेश करने पर बनेगा कितना बड़ा फंड? (PPF Calcultion)
यही छोटी-सी देरी लंबे समय में बड़ा फर्क पैदा करती है। मान लीजिए आप हर साल ₹1.5 लाख निवेश करते हैं। अगर आप हर साल 1 से 5 अप्रैल के बीच निवेश करते हैं, तो 15 साल में आपका कुल निवेश ₹22.5 लाख करीब ₹40.68 लाख बन सकता है। इसमें लगभग ₹18.18 लाख ब्याज होगा।
5 तारीख के बाद निवेश करने पर कितना होगा नुकसान?
वहीं, अगर आप हर साल देर से निवेश करते हैं, तो वही पैसा करीब ₹37.80 लाख तक ही पहुंचेगा, जिसमें ब्याज लगभग ₹15.31 लाख होगा। यानी सिर्फ टाइमिंग की गलती से आपको करीब ₹2.9 लाख का नुकसान हो सकता है।
यानी यह साफ है कि पीपीएफ में सिर्फ निवेश करना ही काफी नहीं है, सही समय पर निवेश करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप हर साल 5 अप्रैल से पहले पैसा डालते हैं, तो आपका पैसा ज्यादा समय तक काम करेगा और रिटर्न भी बेहतर मिलेगा। छोटी-सी आदत, लेकिन फायदा बड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।