PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कौन सी स्कीम बेस्ट, कहां मिलेगा छप्पड़फाड़ रिटर्न? पूरा कैलकुलेशन
PPF vs SSY: यह लेख बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना की तुलना ...और पढ़ें

PPF vs SSY: बेटी के भविष्य के लिए कौन सी स्कीम बेस्ट, कहां मिलेगा छप्पड़फाड़ रिटर्न? पूरा कैलकुलेशन
HighLights
सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2% ब्याज दर।
पीपीएफ में 7.1% ब्याज दर उपलब्ध है।
बेटी के लिए एसएसवाई बेहतर निवेश विकल्प।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज की महंगाई भरे दौर में हर इंसान चाहता है कि उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। ऐसे में अगर घर में बेटियां हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज आपको ऐसी दो स्कीम्स के बारे में बताएंगे, जिनसे आप अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के बारे में।
PPF vs SSY:
वैसे तो निवेश के दोनों ही तरीके बढ़िया हैं। लेकिन जहां PPF में कोई भी निवेश कर सकता है, वहीं SSY अकाउंट सिर्फ बेटियों के नाम पर खोला जाता है। ब्याज दरों में भी दोनों में बड़ा अंतर है। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 8.2% का शानदार ब्याज मिल रहा है और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में आपको 7.1% की दर से ब्याज मिलेगा।
उम्र और लॉक-इन पीरियड
SSY: इस खाते की खास बात ये है कि ये खाता सिर्फ 10 साल तक की बेटियों के लिए खुल सकता है। वहीं इसमें कुल 15 साल तक के लिए निवेश करना होता है। लेकिन यहां एक ट्विस्ट है, और वो ये है कि आप पूरा पैसा खाता खुलवाने की डेट से 21 साल बाद निकाल पाएंगे। लेकिन अगर आप बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे की जरूरत है, तो बेटी के 18 साल के होने पर 50% तक पैसा निकाल सकते हैं।
PPF: इसमें लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है। 15 साल बाद आप चाहें तो पैसे निकाल सकते हैं या इस योजना को आगे भी बढ़ा सकते हैं। वहीं अगर बीच में आपको पैसा निकालना है, तो उसके भी कुछ अलग नियम हैं।
कैलकुलेशन के लिए समझें:
SSY के लिए कैलकुलेशन-
- हर साल एवरेज निवेश: ₹60000 (यानी कि महीने के ₹5000)
- बेटी की उम्र: मान लीजिए 5 साल
- स्कीम पर मिलने वाला ब्याज: 8.2%
- कब शुरू किया खाता: मान लीजिए आपने 2026 से खाता शुरू किया
- 21 सालों में जमा किया गया कुल निवेश: ₹9 लाख
- खाता कब होगा मैच्योर: साल 2047
- 2047 में कुल जमा फंड: ₹27,71,031
कैलकुलेशन में साफ नजर आता है कि अगर आप अपनी 5 साल की बेटी के लिए खाता खुलवाएंगे तो जब वो 26 साल की होगी, तब उसके नाम पर ₹27,71,031 खाते में जमा होंगे। आप चाहें तो 10 साल से नीचे, किसी भी उम्र की बेटी के लिए खाता खुलवा सकते हैं।
PPF के लिए कैलकुलेशन-
- हर साल का एवरेज निवेश: ₹60000 (यानी कि महीने के ₹5000)
- निवेश के साल: 15 साल
- स्कीम पर मिलने वाला ब्याज: 7.1%
- 15 साल में कुल निवेश: ₹9 लाख
- 15 साल में जमा हुई राशि: ₹16,27,284
कैलकुलेशन से साफ नजर आता है कि अगर आप जितना पीपीएफ में लगा रहे हैं, उतना ही अगर SSY में लगाएंगे तो आपको ज्यादा रिटर्रन मिलेगा।
आपके लिए कौन बेहतर?
अगर आप निवेश खासतौर से अपनी बेटी के लिए करना चाहते हैं, तो SSY में ही निवेश करें। यहां आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा और जब तक बेटी बड़ी होगी, तब तक उसके लिए अच्छा खासा फंड भी तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर आप सिर्फ निवेश करना चाहते हैं और मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं, तो पीपीएफ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
