सर्च करे
Home

Trending

    Gold Silver में करो सबसे कम निवेश! शार्क टैंक वाली जज का ये फॉर्मूला समझ लिया तो बन जाओगे मालामाल; समझें कैलकुलेशन

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 07:07 PM (IST)

    What is 65-10-10-15 formula:  राधिका गुप्ता ने छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने के लिए 65-10-10-15 एसेट एलोकेशन फॉर्मूला समझाया है। इसमें 65% इक्विटी, 10% ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राधिका गुप्ता का 65-10-10-15 फॉर्मूला: छोटे निवेश से बनें मालामाल, समझें एसेट एलोकेशन की रणनीति

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली| अगर आप छोटी-छोटी बचत करके मोटा फंड बनाना चाहते हैं, तो एसेट एलोकेशन का सही फॉर्मूला समझना बेहद जरूरी है। शार्क टैंक (shark tank) की जज और एडिलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता (Radhika Gupta) ने निवेशकों को एक आसान और दमदार स्ट्रैटेजी समझाई। और वो है- 65-10-10-15 फॉर्मूला।

    अब सवाल यह है कि आखिर यह फॉर्मूला है क्या, यह कैसे काम करता है और इससे कैसे मोटा फंड बनाया जा सकता है?

    'मार्केट टाइमिंग के चक्कर में न पड़ें'

    राधिका गुप्ता ने बताया कि, "अपने निवेश को आप 'बोरिंग थाली' की तरह बनाइए। मतलब, ज्यादा भविष्यवाणी या मार्केट टाइमिंग के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तय अनुपात में अलग-अलग एसेट क्लास में पैसा लगाएं। यह मल्टी एसेट ओम्नी कैटेगरी की शुरुआती रणनीतियों में से एक है, जो बाजार की तेज उठापटक के दौर में भी टेस्ट हो चुकी है।'

    क्या है 65-10-10-15 फॉर्मूला?

    राधिका गुप्ता के मुताबिक, इस फॉर्मूले के तहत निवेश को चार हिस्सों में बांटा जाता है:

    पहला है- 65% इक्विटी (Equity) में निवेशः पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा शेयर बाजार में रखना चाहिए। इसमें फ्लेक्सीकैप अप्रोच अपनाई जाती है। लार्जकैप से स्थिरता और मिड/स्मॉलकैप से ग्रोथ का मौका मिलता है। साथ ही, सही समय पर सेक्टोरल या थीमैटिक फंड में छोटी हिस्सेदारी रखी जाती है।

    दूसरा है- 10% गोल्ड (Gold) में निवेश: सोने में निवेश अस्थिर बाजार में सुरक्षा कवच का काम करता है। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए 10 फीसदी गोल्ड में निवेश करना चाहिए।

    तीसरा है- 10% सिल्वर (Silver) में निवेश: चांदी को ग्रोथ और इंडस्ट्रियल डिमांड का फायदा मिलता है। गोल्ड और सिल्वर ETF में बराबर निवेश से दोनों धातुओं की तेजी का फायदा लेने की कोशिश।

    चौथा है- 15% डेट (Debt) निवेश: फिक्स्ड इनकम फंड स्थिर रिटर्न देते हैं। यहां एक्टिव ड्यूरेशन मैनेजमेंट अपनाया जाता है। मार्केट मूड के हिसाब से 1 से 10 साल तक की अवधि में निवेश आपको फायदा दिला सकता है।

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की सैलरी पाने वाले प्राइवेट वालों को सिर्फ इतनी पेंशन, सरकारी वालों को कई गुना; एक्सपर्ट ने बताया गणित

    क्यों काम करता है ये फॉर्मूला?

    राधिका गुप्ता का कहना है कि यह स्ट्रक्चर बिना बड़े अनुमान लगाए संतुलित ग्रोथ देता है। इक्विटी लंबी अवधि में रिटर्न बनाती है, गोल्ड-सिल्वर अस्थिरता में बचाव करते हैं और डेट स्थिरता देता है।

    सीधी बात यह है कि अगर आप छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो एसेट एलोकेशन पर ध्यान दीजिए। 65-10-10-15 फॉर्मूला आपको बाजार के हर मौसम में टिके रहने और धीरे-धीरे मजबूत फंड बनाने में मदद कर सकता है।