Highest FD Rates: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, एफडी ब्याज दर भी रहेंगे पहले जैसे; कौन-से बैंक में तेजी से बढ़ेगा पैसा?
Highest FD Rates: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक समाप्त हो गई है, जिसमें रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। इस निर्णय से एफडी और ल ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आज आरबीआई की मौद्रिक समिति की बैठक (RBI MPC Meeting) समाप्त हो चुकी है। इस बैठक के दौरान यह तय किया गया है कि रेपो रेट (RBI Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रेपो रेट पहले जैसे ही 5.25 फीसदी पर बने हुए हैं। क्योंकि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए एफडी ब्याज दर और लोन का इंटरेस्ट रेट भी सामान्य रहने वाला है।
आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में कौन-सा सरकारी बैंक एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर (Highest FD Rates) कर रहा है?
कहां मिलेगा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज?
| बैंक | 1 साल में ब्याज | 3 साल में ब्याज | 5 साल में ब्याज |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 6.10 | 6.25 | 6.30 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 6.25 | 6.25 | 6.00 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 6.20 | 5.25 | 5.00 |
| केनरा बैंक | 6.25 | 6.25 | 6.25 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 6.20 | 6.00 | 6.00 |
| इंडियन बैंक | 6.10 | 6.05 | 6.00 |
| इंंडियन ओवरसीज बैंक | 6.50 | 6.10 | 6.10 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 6.25 | 6.30 | 6.10 |
| पंंजाब एंड सिंध बैंक | 5.85 | 5.85 | 5.95 |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 6.25 | 6.30 | 6.05 |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 6.30 | 6.25 | 6.00 |
हमने ऊपर टेबल में कुछ दरों को हरे और पीले से हाइलाइट किया है। हरें रंग वाले वो है जहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। वहीं पीले रंग वालों में ब्याज दर सबसे कम है। जैसे 1 साल वाली एफडी में पंजाब एंड सिंध बैंक सबसे कम ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। इसी तरह से आप हर कॉलम में कम और ज्यादा ब्याज दर चेक कर सकते हैं। हाइलाइट से आपको आसानी से पहचाने आसानी होगी।
शेयर बाजार में कई दिनों से गिरावट चल रही थी। ऐसे में कई निवेशक घबरा उठे थे। ज्यादातर वो निवेशक घबराएं जिनका लगभग सारा पैसा शेयर बाजार में लगा हुआ था। इसलिए पोर्टफोलियो को बैलेंस करना काफी जरूरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।