क्या UPI Payment का पड़ता है credit Score पर कोई असर? यहां जानें सब
यह लेख बताता है कि यूपीआई भुगतान सीधे तौर पर क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करते हैं। हालांकि, बैंक उधार देते समय आय, आय स्रोत और खर्च करने के पैटर्न ...और पढ़ें

आज हम यूपीआई का इस्तेमाल हर छोटी-बड़ी पेमेंट के लिए करते हैं। चाहे 20 रुपये का जूस पीना हो या 20 हजार का फोन खरीदना हो। आज हम हर पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए मन में ख्याल आता है कि इस यूपीआई पेमेंट से क्रेडिट स्कोर या लोन पर कोई फर्क पड़ता है?
क्या पड़ता है क्रेडिट स्कोर पर फर्क?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैसे तो यूपीआई पेमेंट का क्रेडिट स्कोर पर डायरेक्ट कोई असर नहीं पड़ता। लेकिन इसका लोन पर असर पड़ सकता है। सबसे पहले क्रेडिट स्कोर क्या है, इसे दो लाइनों में समझ लेते हैं। क्रेडिट स्कोर के जरिए बैंक उधारकर्ता की लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करता है।
अगर क्रेडिट स्कोर ज्यादा है तो आसानी से लोन मिल जाएगा। वहीं कम ब्याज पर भी बैंक लोन दे सकते हैं। अगर स्कोर कम है तो लोन मिलने में परेशानी आ सकती है। अब क्रेडिट स्कोर इस बात पर तय होता है कि हम क्रेडिट कार्ड और अगर कोई लोन है तो उसके ईएमआई का भुगतान कैसे कर रहे हैं?
यूपीआई के जरिए होने वाले लेन-देन का क्रेडिट स्कोर पर कोई असर नहीं होता। तो फिर यह लोन पर असर कैसे डालते हैं?
लोन पर पड़ता है असर
आपको बता दें कि बैंक लोन देते वक्त सिर्फ क्रेडिट स्कोर चेक नहीं करता। वह इनकम, इनकम सोर्स और क्रेडिट हिस्ट्री भी चेक करता है। क्रेडिट हिस्ट्री के जरिए बैंक आपके खर्च करने का पैटर्न देखता है। वह यह भी देखता कि आपने यूपीआई के जरिए या अन्य किसी तरीके से महीने भर में कितना खर्चा किया है।
कुल मिलाकर बैंक को यह फर्क नहीं पड़ता कि पेमेंट किसके जरिए हुई है। बल्कि वह खर्च करने का पैटर्न नोटिस करता है। जैसे क्या व्यक्ति ज्यादा खर्चीला है या नहीं?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।