सर्च करे
Home

Trending

    मंदी के दौर में भी मालामाल कर गए ये 5 शेयर, 1 महीने में पैसा कर दिया ढाई गुना से ज्यादा; देखें लिस्ट

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 12:22 PM (IST)

    पिछले महीने भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 178% तक का शानदार रिटर्न दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    1 महीने में 5 शेयरों ने निवेशकों किया मालामाल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। बीता एक महीना शेयर बाजार के लिए काफी बुरा रहा है। एक महीने में शेयर बाजार में अच्छी-खासी गिरावट आई है। इस दौरान सेंसेक्स 3500 अंक या 4.18 फीसदी नीचे आया है। वहीं निफ्टी 862 अंक या 3.35 फीसदी फिसला है। मगर इसके बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों को 1 महीने में ही 178 फीसदी तक रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

    Ranjit Securities Share Price

    रंजीत सिक्योरिटीज का शेयर पिछले एक महीने में 178.05 फीसदी उछला है। इस दौरान ये शेयर 42.24 रुपये से 117.45 रुपये पर पहुंच गया। इतने रिटर्न से निवेशकों का पैसा ढाई गुना से अधिक हो गया है।
    सोमवार को भी ये शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट पर बंद हुआ। बता दें कि बीते एक साल में ये शेयर 1,693.13 फीसदी चढ़ा है।

    Glittek Granites Share Price

    ग्लिटेक ग्रेनाइट्स का शेयर पिछले एक महीने में 148.50 फीसदी ऊपर चढ़ा है। एक महीने में ये शेयर 30.29 रुपये से 75.27 रुपये पर पहुंचा। सोमवार को ये शेयर 5 फीसदी लोअर सर्किट पर बंद हुआ। वैसे एक साल में ये शेयर 1,880.79 फीसदी चढ़ा है।

    Hit Kit Global Solutions Share Price

    हिट किट ग्लोबल सॉल्यूशन के शेयर ने बीते 1 साल में 144.72 फीसदी का फायदा कराया है। इसका शेयर एक महीने में 1.61 रुपये से 3.94 रुपये पर पहुंच गया। एक साल में हिट किट ग्लोबल का शेयर 154.19 फीसदी उछला है।

    Universus Photo Imagings Share Price

    यूनिवर्सस फोटो इमेजिंग ने एक महीने में 129.5 फीसदी की छलांग लगाई है और 197 रुपये से 452.10 रुपये पहुंच गया है। 1 साल में भी ये शेयर 141.6 फीसदी उछला चुका है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 501.50 करोड़ रुपये है।

    Baba Arts Share Price

    बाबा आर्ट्स का शेयर पिछले एक महीने में 116 फीसदी उछला है। इस दौरान ये शेयर 7.10 रुपये से 15.33 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को भी ये शेयर 5 फीसदी अपर सर्किट पर बंद हुआ। बता दें कि बीते एक साल में ये शेयर 82 फीसदी मजबूत हुआ है।

    ये भी पढ़ें - जुलाई 2024 से रेलवे शेयर करा रहे नुकसान, 65% तक टूटे टेक्समैको-Ircon और IRFC; अब आगे क्या?

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)