Adani Power ने दिखाई पावर, ऑल टाइम हाई पर पहुंची अदाणी के 'दबंग शेयर' की कीमत; जारी है तेजी का तूफान
Adani Power Share: आज अदाणी पावर के शेयरों ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ, जिससे निवेशकों में उत्साह है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सहित समूह के अन्य शेय ...और पढ़ें
नई दिल्ली। Adani Power Share: गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप के कई शेयरों में आज तेजी है। लेकिन सबसे अधिक चर्चा Adani Power की हो रही है। दरअसल, आज इस ग्रुप के शेयरों ने अपने ऑल टाइम हाई को टच किया। अदाणी पावर के शेयरों में आई इस तेजी ने निवेशकों की मौज कर दी है।
अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुधवार के इंट्रा-डे ट्रेड में चर्चा में हैं। BSE पर अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपने-अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर को छुआ। इन दो शेयरों के अलावा, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स और ACC के बाजार मूल्य में इंट्रा-डे सौदों के दौरान 3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई।
कहां तक पहुंचा Adani Power का शेयर?
अदाणी पावर के शेयरों ने आज ऑल टाइम हाई (Adani Power Share hits All time High) को टच किया है। इसके शेयर आज 187 रुपये के स्तर को क्रॉस कर गए। NSE पर इसके शेयर आज 185.27 रुपये के स्तर पर खुले और 187.07 के हाई तक गए। वहीं, BSE पर इसके शेयर 184.65 के स्तर पर खुले और यह 187.15 के उच्चतम स्तर तक गए। इस स्तर पर पहुंचने के साथ अदाणी पावर के शेयर अपना नया 52वीक हाई बनाया और ऑल टाइम हाई भी बन गया।

बिजली की मांग बढ़ने की संभावना से भाग रहे Adani Power के शेयर
ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional Equities के विश्लेषकों का मानना है कि मई के मध्य से बिजली की मांग में तेजी आने की संभावना है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (जून-सितंबर) के दौरान अल नीनो की स्थितियां विकसित होने को लेकर वैश्विक सहमति है। और यह सितंबर 2026 तक बनी रह सकती है जैसा कि 2023 के अल नीनो के दौरान देखा गया था।
कुल मिलाकर, ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषकों का अनुमान है कि हाइड्रो बिजली उत्पादन में कमी (NHPC, SJVN के लिए नकारात्मक), कोयले से चलने वाले बिजली उत्पादन में तेजी और मर्चेंट कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यही कारण है कि अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- अदाणी पर बिफरा अमेरिका, कार्गो को नवी मुंबई एयरपोर्ट ट्रांसफर करने का किया विरोध; कहा- हो रहा संधि का उल्लंघन
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।