सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Binance Academy: On-Chain Analysis से बदलें अपना निवेश का तरीका, Web3 में डेटा देखकर करें समझदारी के साथ निवेश

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:51 PM (IST)

    क्रिप्टो मार्केट में सही जानकारी के बिना निवेश जोखिम भरा है। Binance Academy का 'On-Chain Analysis' कोर्स निवेशकों को ब्लॉकचेन डेटा समझने, धोखाधड़ी से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Binance Academy: On-Chain Analysis से बदलें अपना निवेश का तरीका, Web3 में डेटा देखकर करें समझदारी के साथ निवेश

    क्रिप्टो मार्केट में बिना सही जानकारी और रिसर्च के निवेश करने से भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए इसमें कदम रखने से पहले पूरी समझ होना बेहद जरूरी है। दरअसल, पैसा कमाने वालों और गंवाने वालों के बीच सबसे बड़ा फर्क समझ और रिसर्च का होता है। जहां कमाने वाला निवेश से पहले खुद रिसर्च करता है, वहीं नुकसान उठाने वाला अक्सर डर और लालच में जल्दी फैसले लेता है। इसलिए, चाहे आप ट्रेडर हों या निवेशक, क्रिप्टो की सही जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है।

    क्रिप्टोकरेंसी को समझने और इसमें निवेश करने के लिए आपको एक ऐसा प्लेटफॉर्म चुनना चाहिए, जो आपके सभी कॉन्सेप्ट स्पष्ट कर सके। यहां Binance Academy आपकी मदद कर सकता है। यह एक फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां आप क्रिप्टो, ब्लॉकचेन और ट्रेडिंग की बेसिक से लेकर एडवांस कॉन्सेप्ट सीख सकते हैं। 300 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स के साथ Binance दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है। इसका सुरक्षित और भरोसेमंद इकोसिस्टम यूजर्स को अपनी सुविधानुसार ट्रेड करने में मदद करता है।

    31 मिनट का फ्री इंट्रोडक्टरी कोर्स

    Binance Academy का On-Chain Analysis, एक 31 मिनट का फ्री इंट्रोडक्टरी कोर्स हैं, जो बिगिनर के लिए डिजाइन किया गया है। यह फ्री कोर्स युवाओं के लिए प्रासंगिक है, जहां वे खुद फैसला लेकर निवेश करने की स्किल सीखते हैं। क्रिप्टो की दुनिया में कदम रखने वाले नए निवेशकों के लिए यह इंट्रोडक्टरी कोर्स बहुत फायदेमंद है। साथ ही, यह उन अनुभवी लोगों के लिए भी है, जो ब्लॉकचेन डेटा को पढ़ने और उसे वेरिफाई करने के बारे में ज्यादा सीखना चाहते हैं। आसान मॉड्यूल और इंटरैक्टिव क्विज के जरिए यह कोर्स ब्लॉकचेन एक्सप्लोरर्स की बुनियादी बातें, सेफ्टी के तरीके और किसी प्रोजेक्ट की सही पहचान करना सिखाता है।

    इस कोर्स को करने के बाद यूजर्स को क्या फायदा होगा?

    ऑन-चेन डेटा पढ़ना: आप समझेंगे कि ब्लॉकचेन पर हर ट्रांजेक्शन और वॉलेट की गतिविधि कैसे होती है और इसे कैसे जांचा जाता है। Binance Academy आपको BscScan जैसे टूल का इस्तेमाल करना सिखाता है, जिससे आप टोकनोमिक्स, लिक्विडिटी और वॉलेट एक्टिविटी खुद देख सकते हैं।

    सिक्योरिटी और रिस्क मैनेजमेंट: स्कैम, फिशिंग, फेक प्रोजेक्ट और रग पुल जैसी धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा उपाय सीखेंगे। आप ये पहचान पाएंगे कि कौन सा प्रोजेक्ट भरोसेमंद है और कौन सा नहीं।

    ड्यू डिलिजेंस यानी जांच-परख: सिर्फ सोशल मीडिया के दावों या मार्केटिंग पर भरोसा करने के बजाय आप ब्लॉकचेन डेटा की जांच करेंगे। यह कोर्स सिखाता है कि प्रोजेक्ट के टोकन वितरण, टीम की विश्वसनीयता, और सुरक्षा ऑडिट को कैसे परखा जाए।

    मेम टोकन्स की सावधानीपूर्वक जांच: मेम टोकन्स अक्सर हाइप पर चलते हैं। आप सीखेंगे कि इनके होल्डर डिस्ट्रिब्यूशन, लिक्विडिटी, और कॉन्ट्रैक्ट परमिशन की जांच कैसे करनी है, ताकि धोखा न हो।

    स्वतंत्र निर्णय लेना: कोर्स पूरा करने के बाद आप एक जिम्मेदार और सूचित निवेशक बनेंगे, जो विकेंद्रीकृत और पारदर्शी डेटा पर भरोसा करता है और इमोशन्स से बचकर निर्णय लेता है।

    Binance के APAC हेड SB Seker ने इस क्षेत्र पर फोकस की अहमियत को लेकर कहा, "डिजिटल एसेट्स को अपनाने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, खासकर भारत जैसे बाजारों में जो ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स में आगे हैं। ऐसे में Binance नए और मौजूदा लर्नर्स को जरूरी जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ इस क्षेत्र में भाग लेने के लिए सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा और जागरूकता ही हमारे सबसे मजबूत हथियार हैं, जो कम्युनिटी को ऑन-चेन डेटा खुद जांचने और हाइप या गलत जानकारी के बजाय तथ्यों के आधार पर फैसले लेने में सक्षम बनाते हैं। यह कोर्स एक मजबूत, पारदर्शी और जिम्मेदार डिजिटल एसेट इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अहम कदम है, जिसे एक जागरूक कम्युनिटी आगे बढ़ाएगी।"

    ब्लॉकचेन पर डेटा ट्रांसपेरेंट तो होता है, लेकिन उसे आम निवेशकों के लिए समझना मुश्किल होता है। यह कोर्स इसी बेसिक कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करता है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए बिटकॉइन की कीमत गिर रही है। जिसने क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन को गहराई से नहीं समझा है, वह डरकर अपनी होल्डिंग बेच देगा। इसके विपरीत, एक लर्नर यह देखेगा कि क्या व्हेल्स यानी बड़े इन्वेस्टर्स खरीदारी कर रहे हैं, या क्रिप्टो एक्सचेंज पर बिटकॉइन और एथेरियम जैसे डिजिटल एसेट्स का बड़ी मात्रा में ट्रेंड हो रहा है। लर्नर का फैसला भावनाओं पर नहीं, बल्कि डेटा पर आधारित होता है।

    Binance Academy का On-Chain Analysis कोर्स आपको क्रिप्टो की मूल बातें सरल और प्रैक्टिकल तरीके से सिखाता है, ताकि आप Web3 की दुनिया में एक सुरक्षित और सतर्क निवेशक बन सकें। यह कोर्स शुरुआती लोगों के लिए बिल्कुल मुफीद है और स्कैम से बचने के लिए सबसे ज़रूरी स्किल्स सिखाता है।

    डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।