सर्च करे
Home

Trending

    Britannia को मिला ₹6.37 Cr का GST नोटिस, बुधवार को शेयर पर रहेगी नजर; 1 साल में 30% दिया रिटर्न

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 03:44 PM (IST)

    ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को केंद्रीय जीएसटी आयुक्त, ठाणे से ₹6.37 करोड़ का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। इसमें ₹2.12 करोड़ कर और ₹4.24 करोड़ जुर्माना शामि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बुधवार को फोकस में रहेगा ब्रिटानिया का शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) को 6.37 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) डिमांड का नोटिस जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह आदेश केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्त, ठाणे कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। यह मामला वित्त वर्ष 2020-21 से 2023-24 के बीच का है।

    4.24 करोड़ रुपये का है जुर्माना

    विभाग ने ब्रिटानिया से 2.12 करोड़ रुपये कर और 4.24 करोड़ रुपये जुर्माना जमा करने को कहा है। इस तरह कुल 6.37 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसके अलावा कंपनी को ब्याज भी देना होगा। कंपनी ने कहा है कि इस नोटिस का उसके कारोबार या वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह इस आदेश के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी।

    शेयर पर पड़ सकता है असर

    जीएसटी डिमांड नोटिस की खबर के बीच बुधवार को ब्रिटानिया का शेयर फोकस में रहेगा। सोमवार को ब्रिटानिया का शेयर BSE पर 24.25 रुपये या 0.40 फीसदी गिरकर 5,970 रुपये पर बंद हुआ था।

    शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

    • बीते 5 दिनों में ब्रिटानिया का शेयर 2 फीसदी फिसला है
    • एक महीने में शेयर में 1.5 फीसदी की मजबूती आई है
    • 6 महीनों में ये शेयर 1 फीसदी ऊपर चढ़ा है
    • बीते 1 साल में ब्रिटानिया का शेयर 30 फीसदी मजबूत हुआ है
    • 5 सालों में ये 71 फीसदी उछला है

    ये भी पढ़ें - मंदी के दौर में भी मालामाल कर गए ये 5 शेयर, 1 महीने में पैसा कर दिया ढाई गुना से ज्यादा; देखें लिस्ट

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)