सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिप्टो बाजार में मजबूती बरकरार, बड़े निवेशकों का भरोसा कायम

    By Rajagopal MenonEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:06 PM (IST)

    पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार में स्थिरता और मजबूती दिखी है। बिटकॉइन $74,660 और एथेरियम $2,330 पर स्थिर रहे। संस्थागत निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्रिप्टो बाजार में मजबूती बरकरार, बड़े निवेशकों का भरोसा कायम

    नई दिल्ली। क्रिप्टो बाजार में पिछले 24 घंटों के दौरान स्थिरता के साथ मजबूती का संकेत देखने को मिला है। बिटकॉइन करीब 74,660 डॉलर के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि एथेरियम भी 2,330 डॉलर के आसपास टिके रहकर बाजार को सपोर्ट देता दिखा। ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के बावजूद क्रिप्टो एसेट्स की यह स्थिर चाल काफी अहम मानी जा रही है।

    टेक्निकल इंडिकेटर्स पर नजर डालें तो ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भरोसे का संकेत देता है।

    खास बात यह है कि बाजार में किसी बड़ी गिरावट के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं, बल्कि हर छोटी गिरावट पर खरीदारी का रुझान बनता जा रहा है। ऐसे में यह साफ है कि बाजार की अंडरकरंट स्ट्रॉन्ग बनी हुई है और बुल्स अभी भी कंट्रोल में नजर आ रहे हैं।

    बढ़ रही संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी

    दूसरी तरफ, संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है, जो बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर है। ब्लैकरॉक के बिटकॉइन ETF में 817 मिलियन डॉलर से ज्यादा का इनफ्लो इस बात का संकेत है कि बड़े खिलाड़ी अभी भी इस एसेट क्लास पर भरोसा जता रहे हैं।

    टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पारंपरिक फाइनेंस में इस्तेमाल होने वाले एडवांस ट्रेडिंग सिस्टम अब क्रिप्टो मार्केट में एंट्री ले रहे हैं।

    TRB और PYTH में तेजी 

    सोलाना नेटवर्क के लिए डबलज़ीरो की तेज डेटा सर्विस इस दिशा में एक बड़ा कदम है, जो मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाएगा। सेगमेंट वाइज भी हलचल तेज है, जहां ओरैकल टोकन जैसे TRB और PYTH में तेजी देखने को मिली, वहीं मी कॉइन्स BOME, BONK और DOGE ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर, बाजार में चौतरफा एक्शन जारी है और निवेशकों के लिए मौके लगातार बनते नजर आ रहे हैं।

    (राजगोपाल मेनन WazirX के उपाध्यक्ष हैं, जो भारत के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक है। वे Web3 इकोसिस्टम में एक प्रमुख आवाज़ हैं और भारत में ब्लॉकचेन-नेटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।)

    डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जागरुकता के लिए है और किसी भी प्रकार से क्रिप्टो में निवेश की सलाह नहीं है। क्रिप्टो में निवेश जोखिमभरा है। भारत में क्रिप्टो निवेश अविनियमित है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें। किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए जागरण उत्तरदायी नहीं होगा।