सर्च करे
Home

Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Groww Share Price: अभी लगाया पैसा तो दमदार रिटर्न पक्का! ग्रो के शेयरों पर ब्रोकरेज का दावा, दिया बड़ा टारगेट

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 12:59 PM (IST)

    ग्रो के शेयर 15 अप्रैल को 8% तक चढ़ गए। शेयरों में यह तेजी बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की खरीदी की राय के बाद आई है, जिसमें ब्रोकरेज ने शेयर पर ₹235 ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ग्रो के शेयरों में 15 अप्रैल को 8 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई।

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज ब्रोकिंग फर्म 'ग्रो'(Groww Share Price) के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 15 अप्रैल को ग्रो के शेयर 7 फीसदी तक चढ़ गए हैं। ग्रो की मूल कंपनी 'बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड' के शेयरों में यह तेजी ब्रोकरेज फर्म्स की नई रिपोर्ट के चलते आई है।

    बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने ग्रोव पर 'BUY' रेटिंग और ₹235 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। ऐसे में पिछले क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर 21% की तेजी दिखा सकता है।

    Groww के शेयर सुबह 201 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 212.90 रुपये तक चले गए हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के शेयरों पर अपनी राय रखी है, जिससे निवेशक इस स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं।

    Groww के शेयरों पर ब्रोकरेज रिपोर्ट

    ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भारत में रिटेल इन्वेस्टर्स के मजबूत रुझान का लाभ उठाने के लिए Groww अच्छी स्थिति में है। फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2028 के बीच कंपनी राजस्व में 30% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ हासिल करेगी। BoFA ने यह भी कहा कि Groww की प्रॉफेटिबिलीट अपने सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ है, और ऑपरेटिंग लीवरेज बढ़ने से इसमें और भी वृद्धि की संभावना है।

    Groww के शेयरों पर टारगेट प्राइस

    • यूबीएस ने ग्रो के शेयरों पर'न्यूट्रल' रेटिंग के साथ ₹185 टारगेट प्राइस दिया है।
    • वहीं, 9 एनालिस्ट में से 7 ने शेयरों पर 'BUY' रेटिंग दी है, जबकि 1-1 ने 'HOLD' और 'SELL' की सिफारिश की है।
    • पिछले महीने, जेपी मॉर्गन ने 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ ₹210 टारगेट प्राइस दिया था।

    ग्रो के शेयरों ने पिछले एक महीने में 23% से अधिक हो गई है। शेयर अपने निर्गम मूल्य ₹100 से लगभग 95% ऊपर है।

    ये भी पढ़ें- LIC Share Price: 1:1 बोनस शेयर के एलान से भागे एलआईसी के शेयर, पहुंचे 830 के पार, एक्सपर्ट ने दिया अगला टारगेट?

    बिजनेस को लेकर कंपनी से उम्मीदें

    कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2028 तक EBITDA मार्जिन और PAT मार्जिन क्रमशः 67% और 52% तक बढ़ जाएंगे। ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2028 के लिए कंपनी का वैल्युएशन उसके Estimated Price to Earnings से 39 गुना पर किया है।